अयोध्या। राधा-कृष्ण यादव पंचायती मंदिर में यादव समाज के चौधरियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता चौधरी संघ के अध्यक्ष दादा रामकरन यादव ने की, जबकि संचालन चौधरी राजबली यादव ने किया। बैठक में पूर्व में कुछ व्यक्तियों द्वारा आयोजित बैठक तथा उसमें कथित रूप से किए गए अध्यक्ष पद के चयन को सर्वसम्मति से अस्वीकार कर दिया गया। पंचायत ने निर्णय लिया कि दादा रामकरन यादव ही आजीवन चौधरी संघ के अध्यक्ष बने रहेंगे और अपने अधिकार क्षेत्र में पूर्ववत कार्य करते रहेंगे। साथ ही यह भी तय किया गया कि अध्यक्ष द्वारा लिए गए निर्णय सभी चौधरियों को मान्य होंगे।
संगठन को और अधिक मजबूत एवं विस्तारित करने के उद्देश्य से अध्यक्ष दादा रामकरन यादव ने धर्मेंद्र यादव को ब्लॉक अध्यक्ष (पूरा बाजार), अशोक यादव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा पुत्तीलाल यादव को उपाध्यक्ष मनोनीत किया। इस अवसर पर अध्यक्ष दादा रामकरन यादव ने मुन्ना यादव को शॉल ओढ़ाकर एवं माल्यार्पण कर भव्य स्वागत और अभिनंदन किया।
बैठक में प्रमुख रूप से बृजलाल यादव, सूर्यपाल यादव, शालिराम यादव, इच्छाराम यादव, अगनू राम यादव, निहाल यादव, रामकिशोर यादव, राममूरत यादव, रामधीरज यादव, सत्यनारायण यादव, सूर्यलाल यादव, रामसुमेर यादव, पुत्तीलाल यादव, गयादीन यादव, चौधरी बृजेश यादव, बुधराम यादव, धर्मेंद्र यादव, मुन्ना यादव, ओमकार यादव, शिवबरन यादव, शिवराम यादव, अशोक कुमार यादव, रामबहादुर यादव, लाल यादव, रंजीत यादव, अजय शंकर यादव, रामशंकर यादव, राजबली यादव, गोली यादव, रामनंदन चौधरी एवं अर्जुन यादव सहित बड़ी संख्या में समाज के चौधरी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बैठक में भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक), जनपद अयोध्या के जिलाध्यक्ष अरविंद यादव भी विशेष रूप से मौजूद रहे।