ठंड शुरू होते ही पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे ‘पवन’ ने हजारों महिलाओं को वितरित किए कंबल

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-कहा-2027 में समाजवादी सरकार बनने पर गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं के लिए लागू होंगी कई योजनाएं

अयोध्या। ठंड का मौसम शुरू होते ही पूर्व मंत्री एवं समाजवादी पार्टी के नेता तेज नारायण पांडे ‘पवन’ ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अपने आवास कृष्णापुर, रसूलाबाद में हजारों महिलाओं को कंबल वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि समाज के गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों की सेवा करना उनकी प्राथमिकता है। इस दौरान पूर्व मंत्री ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान शासन में गरीब, व्यापारी, युवा, किसान और नौजवान सहित समाज का हर वर्ग परेशान है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 में प्रदेश में श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर जनकल्याणकारी योजनाओं को फिर से शुरू किया जाएगा और नई योजनाएं लागू की जाएंगी।

उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार बनने पर वृद्ध महिलाओं को 40 हजार रुपये पेंशन, बेरोजगार युवाओं को 5 हजार रुपये मासिक भत्ता, बेटी के जन्म पर 10 ग्राम सोना, इंटरमीडिएट उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को लैपटॉप, शिक्षामित्रों को मानदेय, युवाओं को 10 लाख सरकारी नौकरियां तथा कन्या विद्या धन योजना फिर से शुरू की जाएगी।

उन्होंने आगे कहा कि सरकार बनने पर किसानों की कर्जमाफी योजना तत्काल प्रभाव से लागू होगी। किसानों को मुफ्त बिजली तथा ग्रामीण घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट मुफ्त बिजली दी जाएगी। इसके साथ ही गरीबों को मात्र पांच रुपये में भोजन उपलब्ध कराने के लिए समाजवादी कैंटीन भी खोली जाएगी।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट ने बताया कि इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष रक्षा राम यादव, महासचिव गोपीनाथ वर्मा, प्रवक्ता राकेश यादव, ब्लॉक अध्यक्ष तरजीत गौड़, जिला उपाध्यक्ष शिवबरन यादव, राजेश पटेल, विधानसभा उपाध्यक्ष आशीष वर्मा, जिलेदार आलोक वर्मा, पूर्व प्रधान गंगा राम कनौजिया, प्रधान राजेश कुमार, गयादीन यादव, राम शंकर वर्मा, शैलेंद्र तिवारी, प्रधान नंद कुमार यादव, प्रधान अजीत तिवारी, धीरेंद्र पांडे, सुरेंद्र तिवारी, पंकज शर्मा, आशीष तिवारी, रोशन, पारिजात त्रिपाठी, आजम खान, उमेश दुबे, सुजीत शर्मा एवं गुरदयाल सहित अनेक लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya