नवागत एसएसपी ने लिया कार्यभार, पुराने हुए विदा

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। रविवार को दर्शन-पूजन के बाद मुरादाबाद एसएसपी के पद से तबादला होकर आये आईपीएस सतपाल अंतिल ने कार्यभार ग्रहण कर लिया। वहीं यहां तैनात रहे आईपीएस डा गौरव ग्रोवर विदाई समारोह के बाद मुरादाबाद के लिए रिलीव हो गए।

चुनाव आयोग के निर्देश पर चली तबादला एक्सप्रेस में जिले में तैनात एसएसपी डा गौरव ग्रोवर का तबादला इसी पद पर मुरादाबाद और मुरादाबाद से वर्ष 2015 बैच के आईपीएस सोनीपत हरियाणा निवासी सतपाल अंतिल का यहां किया गया है। रविवार को जनपद पहुंचे सतपाल अंतिल ने हनुमानगढ़ी और रामजन्मभूमि में दर्शन-पूजन के साथ कार्यभार ग्रहण किया।

रामजन्मभूमि के सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। सोमवार को पुलिस कार्यालय के निरीक्षण की तैयारी है। उधर आईपीएस डा गौरव ग्रोवर को विभाग की ओर से पुलिस लाइन सभागार में समारोहपूर्वक विदाई दी गई।

इसे भी पढ़े  आईएमए ने एसएसपी को दी विदाई, दो डिप्टी एसपी रिलीव
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya