in

कण-कण मे बसते बसते राम थीम के साथ युवा महोत्सव का आगाज

-मंजिल उन्हें मिलती है जिन के होसलों से उड़ान होती है : प्रो. अभय सिंह

अयोध्या। का सु साकेत स्नातकोत्तर महाविद्यालय अयोध्या में सांस्कृतिक परिषद द्वारा युवा महोत्सव 2024 का कण-कण मे बसते बसते राम थीम पर आयोजन प्रारम्भ हुआ।प्राचार्य प्रो. अभय सिंह ने कहा कि मंजिल उन्हें मिलती है जिन के होसलों से उड़ान होती है। प्रो बी डी द्वीवेदी, प्रो अशोक मिश्रा, प्रो अनिल कुमार सिंह ने भी संबोधित करते हुए राम के आदर्शों को जीवन मे अपना कर युवाओं को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित किया। युवा महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताएं गीत/भजन ,पोस्टर , भाषण, मेहंदी और रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

प्रत्येक प्रतियोगिता के लिए प्रथक प्रतियोगिताओं का थीम करुणा निधान राम ,श्री राम लाल ,वर्तमान परिपेक्ष में श्रीराम के आदर्शों की प्रासंगिकता , श्री सीताराम विवाहोत्सव व विष्णु अवतार राम है। डॉ सुरभि पाल ने कार्यसूची प्रस्तुत की। आभार ज्ञापन अंजनी सिंह ने किया।संचालन सुमधुर शास्त्री ने किया।उद्धघाटन समारोह मे प्रो अशोक कुमार राय, प्रो प्रणय कुमार त्रिपाठी, प्रो फौजदार यादव ,प्रो प्रतिभा सिंह, प्रो अशोक मिश्रा,प्रो अनुराग मिश्रा, प्रो आशुतोष , डा पूनम जोशी, सहित महाविद्यालय के विभिन्न प्राध्यापक प्राध्यापिकाएं उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े  रामनगरी अयोध्या में लोढ़ा ग्रुप और किसानों में ठनी

What do you think?

Written by Next Khabar Team

शिकायत के बाद ठेकेदार ने तोड़वाया नाली निर्माण

पहले दिन भाजपा उम्मीदवार लल्लू सिंह ने किया नामांकन