मांगों पर सरकार ने नहीं उठाया सकारात्मक कदम तो संघर्ष को आगे बढ़ाएंगे शिक्षक

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-बीएसए कार्यालय पर शिक्षकों ने दिया धरना, सौंपा बारह सूत्री ज्ञापन

अयोध्या। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरना देते हुए चार घंटे तक डटा रहा शिक्षकों का हुजूम। धरने के बाद शिक्षकों ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन धरने में जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में तहसीलदार सदर विजय गुप्ता ने धरना स्थल पर उपस्थित होकर प्राप्त किया ज्ञापन एवं संघ को आश्वस्त किया कि उनकी भावनाओं को मुख्यमंत्री तक प्रेषित करेंगे।

उत्तर प्रदेसीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ दिनेश चंद्र शर्मा के निर्देश पर पूरे प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर एक दिवसीय धरने का आयोजन 18 नवंबर को किया गया उसी क्रम में जनपद अयोध्या में 18 नवंबर को स्थानीय अवकाश (14 कोसी परिक्रमा) के मद्देनज़र 19 नवंबर को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अयोध्या के कार्यालय पर 12 बजे से 4 बजे तक धरने का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष एवं प्रांतीय ऑडिटर नीलमणि त्रिपाठी ने एवं संचालन जिला मंत्री डॉ चक्रवर्ती सिंह ने किया धरने को संबोधित करते हुए शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष नीलमणि त्रिपाठी ने कहा सरकार शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण के प्रति उदासीन है, जिससे शिक्षकों में निराशा एवं आक्रोश भी है।

शिक्षक अपनी मांगों को लगातार विभिन्न मंचों पर उठाते चले आ रहे हैं कितनी बड़ी विडंबना है कि जहां सभी विभागों में 2004 बैच के शिक्षकों को पुरानी पेंशन से आच्छादित कर दिया गया वहीं शिक्षा विभाग में लगभग सत्तर हजार से अधिक शिक्षक इससे वंचित है यह सरकार का दोहरा रवैया है,जिसे शिक्षक कतई बर्दाश्त नहीं करेगा श्री त्रिपाठी ने कहा कि 1 अप्रैल 2005 से पूर्व ऐसे शिक्षक जिनकी नियुक्ति अथवा कर भार ग्रहण 1 अप्रैल 2005 के पश्चात हुआ है को पुरानी पेंशन योजना से तत्काल लाभान्वित किया जाए क्योंकि माध्यमिक शिक्षकों एवं कर्मचारियों को इस शासनादेश के अंतर्गत पुरानी पेंशन दी जा चुकी है।

इसे भी पढ़े  ट्रेन की चपेट में आकर अधेड़ की मौत

सुप्रीम कोर्ट द्वारा अपने एक आदेश में शिक्षकों को सेवा में बने रहने के लिए टीईटी पास करना अनिवार्य किया है इसका प्रभाव पूर्वगामी के रूप में लागू किया गया है जो की दुर्भाग्यपूर्ण है सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के पूर्वगामी प्रभाव को समाप्त करने हेतु भारत सरकार द्वारा इस संबंध में तत्काल कानून बनाया जाए इस आशय का एक प्रस्ताव उत्तर प्रदेश विधानसभा से पारित कराकर भारत सरकार को प्रेषित किया जाए। सभी शिक्षकों की शैक्षिक आहर्ताओं एवं प्रशिक्षण प्रमाण पत्र की जांच स्पेशल टास्क फोर्स से करने हेतु निर्देशित किया गया है जो कि सर्वथा अनुचित है ।

यदि किसी के विरुद्ध कोई शिकायत या जांच चल रही हो तो संबंधित शिक्षक के प्रमाण पत्रों का सत्यापन कराया जा सकता है, लेकिन सभी शिक्षकों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन कराया जाना सरासर गलत है ऐसी प्रक्रिया में शिक्षकों का शोषण होगा अतः माननीय उच्च न्यायालय के इस संबंध में दिए गए निर्णय के विरुद्ध उच्च न्यायालय की खंडपीठ में अपील की जाए व शासन से उपरोक्त आदेश पर तत्काल रोक लगाई जाए वहीं जिला मंत्री डॉ चक्रवर्ती सिंह ने उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापकों के पदों पर शिक्षकों के पदोन्नति की बात कही एवं शासनादेश के अनुरूप पदोन्नति प्रक्रिया अपनाये जाने की मांग की अपने संबोधन में डॉ चक्रवर्ती ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश दिनांक 1 सितंबर 2025 के पश्चात प्रदेश के किसी भी विद्यालय में कक्षा 1 से 8 तक का अध्यापन करने वाले शिक्षकों की नियुक्ति हेतु टी ई टी की आहर्ता अनिवार्य की गई है परंतु उत्तर प्रदेश में प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक टीजीटी के पद पर भर्ती हेतु उन प्रतिभागियों को भी शामिल होने की छोटी इस प्रतिबंध के साथ दी गई है कि चयनित हुए सभी प्रतिभागियों को 30 जून 2027 तक टीटी का वैद्य प्रमाण पत्र प्राप्त करना अनिवार्य होगा।

इसे भी पढ़े  विश्व शौचालय दिवस पर महापौर ने किया अत्याधुनिक शौचालय का उद्घाटन

सुप्रीम कोर्ट के आदेश दिनांक 1 सितंबर 2025 के आदेश के उपरांत भी अभ्यर्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए दी गई उपरोक्त छूट स्वागत योग्य है इसी प्रतिबंध के साथ उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषदीय शिक्षकों की पदोन्नति में गैर टेट उत्तीर्ण शिक्षकों की पदोन्नति भी सुनिश्चित की जाए वर्ष 2020 में नियुक्त शिक्षकों को ब्रिज क्रॉस कराया जा रहा है जिसके अंत में आयोजित होने वाली परीक्षा में न्यूनतम उत्तीर्ण अंक 50ः निर्धारित किए गए हैं जबकि इस नियुक्ति के अंतर्गत नियुक्त सभी शिक्षकों का पूर्व में ही मेरिट के आधार पर चयन हुआ है।

इसलिए ब्रिज कोर्स के अंत में होने वाली परीक्षा में न्यूनतम उतीर्ण अंक की सीमा समाप्त की जाए जिला कोषाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार भारती ने कहा शीघ्र स्थानांतरण व सभी शिक्षकों को 12 वर्ष की सेवा पूर्ण करने पर चयन वेतनमान,मृतक शिक्षकों के ऐसे आश्रित जो बीएड एवं टेट योग्यता रखते हैं उनको शिक्षक के पद पर नियुक्ति दी जाए शिक्षकों की मांगों से संबंधित 12 सूत्री ज्ञापन सौंपा गया। धरने में सभी विकासखंड के पदाधिकारी सहित शिक्षकों ने प्रतिभाग किया एवं जोरदार नारे के साथ बीच-बीच में परिसर गुंजायमान मन होता रहा । धरने को संबोधित करने वालों में प्रमुख रूप से ओम प्रकाश यादव,मुकेश प्रताप सिंह, सत्येन्द्र गुप्ता,अनुज सिंह, सुमित सिंह, अरविंद पाठक, रविन्द्र वर्मा, प्रवेश कुमार, उद्धव श्याम तिवारी,डा.सिकंदर सिंह, अविनाश पांडेय, सत्येन्द्र पाल सिंह, संतोष यादव,समीर सिंह, रविन्द्र गौतम,संतोष वर्मा,आलोक यादव, हरिश्चंद्र तिवारी, पप्पू कुमार,विजय शुक्ला,संतोष द्विवेदी, महेंद्र यादव,के.के. पांडेय,भगवती यादव,धीरज शुक्ल, शैलेश वर्मा, आलोक सिंह, सत्येन्द्र पाल सिंह पिंटू, प्रेमकांत यादव, यमुना लाल यादव, शैलेश यादवआदि शामिल थे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya