संपूर्ण समाधान दिवस : जिलाधिकारी ने तहसील सदर में सुनीं जनसमस्याएं

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-जनपद की पांचों तहसीलों में प्राप्त कुल 472 शिकायतों में से 43 का मौके पर कराया गया निस्तारण

अयोध्या। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील सदर में जनसामान्य की समस्याओं एवं शिकायतों को सुना। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर भी उपस्थित रहे।

संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान सड़क, सुरक्षा, चिकित्सा, पेयजल, पेंशन, चकमार्ग, भूमि विवाद सहित विभिन्न जनसमस्याओं से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए उसका नियमानुसार निस्तारण किया जाए। शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

जनपद की पांचों तहसीलों में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 472 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 43 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया।

तहसीलवार प्राप्त शिकायतें एवं मौके पर निस्तारण-

– सदर: 97 शिकायतें प्राप्त, 15 का मौके पर निस्तारण।
बीकापुर: 36 शिकायतें प्राप्त, 04 का मौके पर निस्तारण।
– सोहावल: 96 शिकायतें प्राप्त, 06 का मौके पर निस्तारण।
– मिल्कीपुर: 156 शिकायतें प्राप्त, 12 का मौके पर निस्तारण।
– रुदौली: 87 शिकायतें प्राप्त, 06 का मौके पर निस्तारण।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि आमजन को निर्धारित समयसीमा में सेवाएं उपलब्ध कराना अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जिम्मेदारी है। जनशिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya