वार्ड में बिछाई जाने वाली चादर का रंग नहीं बता पाईं स्टाफ नर्स

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-जिला अस्पताल में असेसमेंट करने पहुंची कायाकल्प की टीम ने स्टाफ नर्स को जमकर फटकार लगाई

अयोध्या। जिला अस्पताल में असेसमेंट करने पहुंची कायाकल्प की टीम ने स्टाफ नर्स को जमकर फटकार लगाई है। स्टाफ नर्स वार्ड में रोजाना अलग-अलग बिछाने वाली चादर का रंग नहीं बता पाई थीं। इसके अलावा टीम ने कई और वार्डों में भ्रमण किया और नर्सों से उनके कामकाज के बारे में जाना। सफाई व्यवस्था पर बनाए रखने के निर्देश दिए।

शासन की ओर से भेजी गई कायाकल्प की टीम में तीन लोगों को शामिल किया गया था। इसमें डॉ. शाहनवाज खान लखनऊ, डॉ. शैलेंद्र कुमार बहराइच व महताब आलम रहे। बताया जाता है कि टीम सर्वप्रथम इमरजेंसी ओपीडी पहुंचीं। यहां सफाई व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके बाद मेल, फीमेल सर्जिकल वार्ड, आयुष्मान वार्ड, बच्चा वार्ड और आईसीयू का निरीक्षण किया।

आईसीयू में नर्स से पूछा कि वार्ड में बेड पर सप्ताह में किस दिन कौन से रंग की चादर बिछाई जाती है? इस सवाल का जवाब नर्स न दे सकीं। टीम के सदस्यों ने टिप्पणी करते हुए उन्हें फटकार लगाई। इसके बाद आरडीसी का भी निरीक्षण किया। हॉस्पिटल मैनेजर राजेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि टीम ने खराब हो चुकी शौचालय की सीटों को भी बदलने का निर्देश दिया है। प्रमुख अधीक्षक डॉ. राजेश सिंह डॉक्टर, डॉ. विनोद शुक्ला, डॉ. शिशिर श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

डॉ. राजेश कुमार बने एडी हेल्थ

अयोध्या। अयोध्या मंडल में अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण की जिम्मेदारी राजेश कुमार को सौंपी गई है। सचिव रितु महेश्वरी की ओर से शनिवार की शाम आदेश जारी हुआ है। राजेश कुमार अब तक प्रयागराज मंडल में अपर निदेशक कार्यालय में संयुक्त निदेशक के पद पर तैनात रहे।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya