आईएमए ने एसएसपी को दी विदाई, दो डिप्टी एसपी रिलीव

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। पुलिस विभाग में तबादला एक्सप्रेस के बाद अधिकारियों की विदाई शुरू हो गई है। जिले से दो डिप्टी एसपी नई तैनाती के लिए रिलीव हो गए हैं और एक डिप्टी एसपी को विदाई दी गई है। वहीं एसएसपी को आईएमए ने विदाई दी है। जिले के एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर का तबादला मुरादाबाद एसएसपी के पद पर हुआ है। शनिवार को डॉ. आशीष श्रीवास्तव के नेतृत्व में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की जिला इकाई के एक प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी से शिष्टाचार भेंट कर विदाई दी।

अयोध्या में सेवा के दौरान चिकित्सा जगत को दिए गए सहयोग, संवेदनशीलता और त्वरित सहायता के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया तथा नई तैनाती के लिए शुभकामना दी। प्रतिनिधिमंडल में डॉ. निशांत सक्सेना,डॉ. बनोधा,डॉ. प्रवीण मौर्य और डॉ. पुलकित राजा आदि शामिल रहे। जबकि डिप्टी एसपी में सीओ सिटी पद पर तैनात रहे श्रीयश त्रिपाठी गोरखपुर जनपद में नई तैनाती और यातायात के सीओ रहे सुनील कुमार सिंह गोंडा जनपद में नई तैनाती के लिए रिलीव हो गए हैं।

शनिवार को हरदोई के लिए तबादला हुए सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी को समारोहपूर्वक विदाई दी गई। जनपद से कुल पांच डिप्टी एसपी का गैर जनपद तबादला हुआ है, जिसमें अभी मिल्कीपुर के सीओ पियूष को गोरखपुर और सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी को हरदोई के लिए रिलीव होना है। वहीं रामजन्मभूमि परिसर की सुरक्षा ड्यूटी में तैनात डिप्टी एसपी महेंद्र शुक्ला के छुट्टी से लौटने का इंतजार है।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya