अयोध्या। एक नवंबर से जनपद में चल रहे यातायात माह और सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत जनपद पुलिस ने लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया है। साथ ही यातायात नियमों के उललंघन में कुल 959 वाहनों का ई चालान किया है। यातायात पुलिस की ओर से शनिवार को बताया गया कि माह के दौरान जनपदीय पुलिस व यातायात पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर पृथ्वीराज चौहान इण्टर कालेज बरवा मसौधा,आरबी अकादमी इण्टर कालेज हांसापुर व पं.द्वारिकादास मेमोरियल हायर सेकेन्डरी स्कूल मोतीनगर में स्कूली बच्चों और आम जनमानस तथा वाहन चालकों को यातायात यातायात नियमों के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया।
दुर्घटना पर लगाम के लिए ट्रैक्टर ट्राली में रिफ्लेक्टर टेप लगवाया तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध प्रवर्तन की कार्यवाही की। पुलिस का कहना है कि बिना हेलमेट में 504,तीन सवारी में 37,मोबाइल फोन के इस्तेमाल में पांच,मानक विहीन नम्बर प्लेट में 15,सीट बेल्ट न लगाने में सात, काली फिल्म लगाकर चलने वाले एक, ओवर स्पीडिंग में 214,बिना बीमा वाहन चलाने में 13, मॉडिफाइड साइलेंसर में दो, प्रेसर हार्न के इस्तेमाल में तीन,नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने पर 31 और अन्य धाराओं में 127 समेत कुल-959 वाहनों का ई-चालान किया गया है।