सर्वसम्मति से संपन्न हुआ राजकीय नर्सेस संघ का चुनाव

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-पूनम अध्यक्ष और अजय मंत्री बने

अयोध्या। शुक्रवार को राजकीय नर्सेस संघ की जिला इकाई का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हो गया। पूनम को अध्यक्ष और अजय प्रताप को मंत्री चुना गया है। द्विवार्षिक चुनाव के लिए संगठन की ओर से आज जिला अस्पताल में चुनाव के लिए अधिवेशन बुलाया गया था। चुनाव अधिकारी राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद् के जिलाध्यक्ष अरविन्द कुमार सिंह ने बताया कि पर्यवेक्षक राजकीय नर्सेस संघ के प्रांतीय महासचिव अशोक कुमार की मौजूदगी में निर्वाचन प्रक्रिया सर्वसम्मति से संपन्न हो गई।

सर्वसम्मति से सुभावती यादव को संरक्षक, पूनम गुप्ता को अध्यक्ष, हेमलता मौर्या को उपाध्यक्ष,विमला गौतम को संगठन मंत्री, सुनीता वर्मा को उपमंत्री, अर्पिता गोस्वामी को कोषाध्यक्ष,अजय प्रताप सिंह को मंत्री और सुनीता त्रिपाठी को आडिटर/संप्रेक्षक चुना गया है। निर्वाचन के बाद सभी पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

अजीत प्रताप सिंह के संचालन में संपन्न इस कार्यक्रम में जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डा सीबीएन त्रिपाठी, पीएमएस संघ के जिलाध्यक्ष डा आशाराम, डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के मंत्री योगेंद्र त्रिपाठी, पूर्व अध्यक्ष उर्मिला विश्वकर्मा, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष रामबली गुप्ता, मंत्री अभय दूबे समेत व कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश तिवारी समेत अन्य संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  पीएनजी ज्वेलर्स की 194 वर्षों की विरासत अब रामनगरीअयोध्या में
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya