मनोगतिकीय उपचार है मनोचिकित्सा का आधार : डा. आलोक मनदर्शन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-वैश्विक अधिवेशन में होगा साइकोडायनामिक मंथन

अयोध्या। साइकोडायनामिक- साइक्याट्री मनोउपचार का ऐसा तरीका जो सिर्फ़ दिखने वाले लक्षणों के बजाय अचेतन मानसिक प्रक्रियाओं, भावनात्मक वजहों, पिछले अनुभवों और अंदरूनी रिश्तों के पैटर्न पर ध्यान देता है। इसके कोर कॉन्सेप्ट्स में अचेतन व अर्धचेतन के मनोद्वंद, मनोरक्षायुक्तियाँ होती हैं। जहां डिस्क्रिप्टिव साइकियाट्री मनोरोग को लक्षणों और व्यवहार के आधार पर निदान करती है,वहीं डायनामिक साइक्याट्री इंटरनल साइकोलॉजिकल मैकेनिज्म पे फोकस करती है।साइकोडायनामिक ट्रीटमेंट पर्सनलाइज़्ड मनोगतिकीय निदान व उपचार का फ्रेमवर्क बनाता है।

मॉडर्न मेडिकल साइन्स में बायोसाइकोसोशल मॉडल की बढ़ती अहमियत मेडिकल शिक्षा और क्लिनिकल केयर में मनोगतिक़ीय उपचार की प्रासंगिकता व प्रभावशीलता पर फोकस करते हुए वर्ल्ड एसोसिएशन फॉर डायनामिक साइक्याट्री का तीसरा अधिवेशन डल-झील,श्रीनगर स्थित शेरे कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में 30 अप्रैल से 2 मई 2027 को आयोजित हो रहा है। संघ के प्रेसीडेंट प्रो माइकल बॉटबाल व सेक्रेटरी प्रो मारिया अमान के निर्देशन तथा इंडिया चैप्टर प्रेसीडेंट प्रो राय अब्राहम कल्यावालिल व सेक्रेटरी डा स्वप्निल गुप्ता के संयोजन मे होने वाले कॉन्फ्रेंस की थीम है-डायनामिक साइक्याट्री इन कंसल्टेशन लाइजन प्रैक्टिस।

कान्फ्रेंस आमंत्रित सदस्य व जिला चिकित्सालय के मनोपरार्शदाता डा आलोक मनदर्शन ने इस कान्फ्रेंस की आर्गेनाइजिंग कमेटी को आयोजन व आमंत्रण हेतु शुभकामनाएं व आभार व्यक्त करते हुए हर्ष व आशा व्यक्त किया है कि इस कॉन्फ्रेंस मे देश व दुनिया भर के मनोविशेषज्ञों के अनुभवों व दक्षताओं से मनोउपचार के क्षेत्र में क्रांतिकारी प्राविधियों व युक्तिओं का प्रादुर्भाव होगा।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya