जागरण रैली लेकर लखनऊ से वापस लौटी महिला पुलिसकर्मी

by Next Khabar Team
1 minutes read
A+A-
Reset

जनपद आगमन पर पुलिस टीम को किया गया सम्मानित

अयोध्या। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को स्वाभिमान,स्वावलंबन और आत्मनिर्भरता के पार्टी जागरूक करने के लिए जनजागरण रैली लेकर निकली महिला पुलिसकर्मियों की टीम शुक्रवार लखनऊ से वापस लौट आई। जनपद आगमन पर पुलिस टीम को सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि उपासना के पर्व नवरात्र पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलरामपुर जनपद स्थित पाटेश्वरी देवी शक्ति पीठ से महिला पुलिसकर्मियों के दल को जागरण रैली के साथ रवाना किया था।

गुरूवार को पुलिस लाइन ग्राउंड पर आयोजित समारोह में विधायक तथा पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने जिले से 32 महिला पुलिस कर्मियों की टीम को बलरामपुर से आई रैली के साथ हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। इस जागरण रैली का हाइवे पर अलग-अलग थाना क्षेत्रों में स्वागत किया गया था तथा अधिकारीयों ने महिलाओं और बालिकाओं को सरकारी योजनाओं तथा विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी थी। मुख्य रैली को प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुँचाने के बाद शुक्रवार को दल के सदस्य वापस लौटे तो सभी का स्वागत किया गया।

कार्यक्रम के नोडल अधिकारी सीओ क्राइम आशीष निगम ने बताया कि मिशन शक्ति के तहत जागरूकता के लिए रैली के साथ तथा स्कूलों में टीम लगाई गई थी। लखनऊ से लौटी टीम को उत्साहवर्धन के लिए सम्मानित किया गया है।

इसे भी पढ़े  राष्ट्र सर्वोपरि की भावना से विकसित देश का सपना होगा पूरा : प्रो. सच्चिदानंद शुक्ला

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya