वरिष्ठ पत्रकार की हालत बिगड़ी, ब्लड मैन ने दिया रक्त

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। जनपद के वरिष्ठ पत्रकार विनय सिन्हा की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल के इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। हालत गंभीर होने के चलते उन्हें इमरजेंसी में चिकित्सकीय देखरेख में रखा गया। इस दौरान इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. वीरेंद्र वर्मा ने उपचार के लिए तत्काल एक यूनिट रक्त की आवश्यकता बताते हुए ब्लड मैन डॉ. आशीष पांडे ‘दीपू’ से अनुरोध किया।

डॉ. वीरेंद्र वर्मा के अनुरोध पर डॉ. आशीष पांडे ‘दीपू’ ने मानवीय पहल करते हुए एक यूनिट रक्तदान किया। इसके बाद जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में बेड नंबर 24 पर वरिष्ठ पत्रकार विनय सिन्हा को रक्त चढ़ाया जा रहा है। इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स श्वेता सिंह की देखरेख में यह प्रक्रिया संपन्न कराई जा रही है।

वरिष्ठ पत्रकार शहर मुख्यालय के महाजनी टोला निवासी हैं। विपरीत परिस्थितियों में रक्त की जरूरत पड़ने पर समय से रक्त उपलब्ध कराने की इस पहल को मानवीय संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल के रूप में देखा जा रहा है।

इसे भी पढ़े  अयोध्या में पुलिस और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya