चोरी की बाइक समेत युवक गिरफ्तार, एक और बाइक बरामद

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। जिले की रूदौली कोतवाली पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके निशानदेही पर चोरी की एक और बाइक बरामद की है। पुलिस कार्यालय ने मंगलवार को बताया कि रुदौली कोतवाली पुलिस ने रावण मैदान नहर पटरी के पास जमुनियामऊ मार्ग से जिले में पंजीकृत काली पल्सर सवार एक युवक को पकड़ा है।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुदौली संजय मौर्य की पुलिस टीम ने कागजात मांगे तो वह बाइक का कोई कागजात नहीं दिखा सका। कड़ाई से पूछताछ करने पर बरामद बाइक को चोरी की बताया। पल्सर को इसने 11 जून की रात्रि में कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मलिकजादा में घर के सामने से चोरी करने की बात कबूल की।

अपना नाम पता राम सिंह चौहान निवासी ग्राम जमुनियामऊ कोतवाली रुदौली बताया। इसकी निशानदेही पर 14 जून को पीएनबी बैंक के सामने से लखनऊ में पंजीकृत चोरी स्प्लेंडर मोटर साईकिल भी बरामद हुई है। दोनों मामलों में वाहन चोरी की रिपोर्ट पीड़ितों की ओर से दर्ज कराई गई है। पुलिस का कहना है कि दर्ज मामलों में बरामदगी की धारा बढ़ा आरोपी का मेडिकल परीक्षण करवा चालान किया गया है।

चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार


अयोध्या। जनपद की अयोध्या कोतवाली पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दर्ज मामले में बरामदगी की धारा बढ़ा आरोपियों का चालान किया है। क्षेत्राधिकारी अयोध्या आशुतोष तिवारी ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अयोध्या पंकज कुमार सिंह की पुलिस टीम ने अचारी सगरा चौराहे से विशाल यादव निवासी पूरे निवास तिवारी मजरा करेरु थाना रौनाही और मृत्युंजय पाठक निवासी अश्वनीपुरम कोतवाली को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पड़ोसी जनपद गोंडा में पंजीकृत एक अपाचे बाइक बरामद हुई है। जिसके संबंध में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya