एआईटीपी बसों पर परिवहन विभाग का शिकंजा, सात वाहन सीज, 27 का चालान

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-रेडबस, मेकमायट्रिप से सीट बुकिंग कर स्टेज कैरिज की तरह चला रहीं थीं बसें , उप परिवहन आयुक्त के नेतृत्व में चला एक दिवसीय प्रवर्तन अभियान

अयोध्या। परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देश पर अयोध्या परिक्षेत्र में अखिल भारतीय पर्यटक परमिट एआईटीपी से आच्छादित बसों के खिलाफ एक दिवसीय विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया। विभाग को शिकायत मिल रही थी कि कई एआईटीपी बसें रेडबस, मेकमायट्रिप, अभी बस, पेटीएम और ईज़ माय ट्रिप जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर सीटवार बुकिंग लेकर स्टेज कैरिज बस की तरह संचालित हो रही थीं, जो परमिट शर्तों का उल्लंघन है।

भियान के दौरान जनपद अयोध्या में परमिट शर्तों के विपरीत संचालन पर 3 बसों और 4 अन्य यात्री वाहनों को सीज कर विभिन्न थानों में निरुद्ध किया गया। इसके अलावा मोटर वाहन अधिनियम 1988 और केंद्रीय मोटरयान नियमावली 1989 के तहत 27 वाहनों का चालान किया गया। अभियान में बस चालकों को सुरक्षित वाहन संचालन के लिए विशेष रूप से काउंसलिंग दी गई। सड़क सुरक्षा के तहत रॉन्ग साइड ड्राइविंग करने वाले और बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों को भी जागरूक किया गया।

यह कार्रवाई देवकाली बाईपास, नाका बाईपास, नया घाट, सहादतगंज समेत जनपद के विभिन्न स्थानों पर की गई। अभियान में उप परिवहन आयुक्त अयोध्या परिक्षेत्र राज कुमार सिंह, संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन संजय कुमार झा, एआरटीओ प्रवर्तन गुलाब चन्द्र, यात्री/मालकर अधिकारी राजेश कुमार, रानी सेंगर, यातायात निरीक्षक विवेक कुमार मौर्या, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अयोध्या के साथ परिवहन विभाग और यातायात पुलिस के कई कर्मी शामिल रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya