-168 वे शहादत दिवस पर हुई विचार गोष्ठी
अयोध्या। अशफ़ाक उल्ला खां मेमोरियल शहीद शोध संस्थान के प्रबंध निदेशक सूर्य कांत पाण्डेय ने सरकार से चौंक सब्जी मंडी में बन रहे काम्प्लेक्स का नाम मौलवी अहमद उल्ला शाह काम्प्लेक्स किए जाने की मांग किया है। श्री पाण्डेय मौलवी साहब की 168 वे शहादत दिवस पर आयोजित विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए यह मांग किया।
उन्होंने कांप्लेक्स परिसर में उनकी मुर्ति लगाने का प्रस्ताव भी पारित कराया। पीडब्ल्यूडी डाक-बंगला परिसर सिविल लाइंस में आयोजित गोष्ठी की अध्यक्षता सैयद मिर्जा सादिक हुसैन तथा संचालन अतीक अहमद ने किया। श्री पाण्डेय ने कहा कि काम्प्लेक्स परिसर स्थित मस्जिद में रहकर मौलवी साहब ने प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
उन्होंने न केवल फैजाबाद को आजाद कराया बल्कि राजा मानसिंह को स्थानीय लोगों की सत्ता सौंपकर हिंदू मुस्लिम एकता का एतिहासिक फैसला किया। उन्होंने कहा कि प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के दौरान अंग्रजों ने उन पर पचास हजार रुपए इनाम घोषित किया था।जिसकी लालच में शाहजहांपुर की पुआयां रियासत के राजा ने गद्दारी करके उनकी हत्या कर दिया।इस तरह के गद्दारों की संपत्ति सरकार ज़ब्त करके शहीद परिवार में वितरित करें। गोष्ठी को राजेन्द्र प्रसाद यादव, ज़फ़र इक़बाल, शैलेन्द्र सिंह, अब्दुल रहमान भोलू, विकास सोनकर, चन्दन यादव, जुनैद राईन, सत्यनारायण मौर्य, अंकित पाण्डेय ने संबोधित किया और श्रद्धांजलि अर्पित किया।