हम हैं सुपरस्टार टैलेंट हंट व अवध प्रीमियर लीग की घोषणा

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-अक्टूबर से शुरू होंगे टी-20 मुकाबले

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या के कैलाशपुरी स्थित श्री पार्क होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में जय सियाराम ग्रुप ऑफ वेलफेयर सोसाइटी ने हम हैं सुपरस्टार टैलेंट हंट और जेएसआर अवध प्रीमियर लीग (एपीएल) के आयोजन की घोषणा की। आयोजकों ने बताया कि अक्टूबर से टी-20 मुकाबले शुरू होगें, इस पहल का उद्देश्य अयोध्या, पूर्वांचल और प्रदेश के अन्य जिलों की प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें आगे बढ़ने का अवसर मिल सके।

प्रेसवार्ता में मुख्य अतिथि संजय तिवारी तथा विशिष्ट अतिथि दिग्विजय प्रताप सिंह, तुषार तिवारी और डॉ. शैलेन्द्र द्विवेदी मौजूद रहे। कार्यक्रम में जेएसआर वेलफेयर सोसाइटी की अध्यक्षा ऋचा मिश्रा, मैनेजर अरविंद मिश्रा, डायरेक्टर दीपक तिवारी, सीईओ राम आशीष यादव तथा अयोध्या क्रिकेट एकेडमी के सचिव रजनीकांत उपाध्याय सहित कई लोग उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े  विशेष अभियान दिवस पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदेय स्थलों का किया निरीक्षण
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya