अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद ने वॉलीबॉल खिलाड़ी का किया स्वागत सम्मान

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-भाजपा नेता एवं गन्ना समिति मसौधा के अध्यक्ष के नेतृत्व में आयोजित हुआ स्वागत सम्मान कार्यक्रम

मिल्कीपुर। हैरिंग्टनगंज ब्लॉक क्षेत्र के मलेथू बुजुर्ग गांव निवासी अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी कुशल सिंह के चीन से अपने देश वापस लौटने के बाद से स्वागत सम्मान करने के साथ-साथ बधाइयां देने वालों का तांत लगा हुआ है। इसी क्रम में सहकारी गन्ना विकास समिति मसौधा के अध्यक्ष एवं भाजपा नेता संतोष सिंह अपने दर्जनों साथियों के साथ रविवार को मल्थू बुजुर्ग गांव पहुंचे और वॉलीबॉल खिलाड़ी कुशल सिंह का माल्यार्पण करते हुए अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत सम्मान किया।

उन्होंने स्वागत कार्यक्रम के दौरान वॉलीबॉल खिलाड़ी कुशाल सिंह का मुंह मीठा कराकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण परिवेश से निकलकर होनहार बच्चा दूसरे देश चीन में आयोजित अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में शामिल हुआ और विजेता बनकर अपने घर वापस लौटा यह हमारे देश, प्रदेश, क्षेत्र और गांव के लिए गौरव की बात है। उन्होंने होनहार खिलाड़ी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए पूरे ग्राम वासियों को बधाई दी। बताते चलें कि एशियन वॉलीबॉल कप प्रतियोगिता में अंडर-18 भारतीय पुरुष वॉलीबॉल टीम का हिस्सा रहे कुशल सिंह के गांव पहुंचते ही ग्रामीणों ने उनका फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया था। सम्मान में लोगों ने फूलों की बारिश की और ढोल-नगाड़ों के साथ विजय जुलूस निकाला था।

कुशल सिंह के भारत लौटने की सूचना मिलते ही मलेथू बुजुर्ग गांव में खुशी की लहर दौड़ गई थी। रविवार को स्वागत करने पहुंचे भाजपा नेता की टीम में शामिल लोगों ने इस बड़ी सफलता को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। गन्ना परिषद की पूर्व अध्यक्ष महादेव यादव ने कहा कि कुशल सिंह की उपलब्धि से युवाओं में खेलों के प्रति उत्साह बढ़ेगा। उन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद अपनी मेहनत और अनुशासन के बल पर सफलता हासिल कर यह साबित किया है कि दृढ़ इच्छाशक्ति से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

इसे भी पढ़े  सैकड़ो शिक्षामित्रों ने दी दिवंगत साथियों को श्रद्धांजलि

स्वागत से अभिभूत कुशल सिंह ने सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनका नहीं बल्कि पूरे अयोध्या और देशवासियों का सम्मान है। उन्होंने युवाओं से खेलों में आगे बढ़ने के लिए मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ प्रयास करने की अपील की। ज्ञातव्य हो कि कुशल सिंह बीते 10 जुलाई को दिल्ली से चीन के लिए रवाना हुए थे। चीन में आयोजित एशियन वॉलीबॉल कप प्रतियोगिता के लिए उनका चयन अंडर-18 राष्ट्रीय पुरुष वॉलीबॉल टीम में हुआ था।

22 सदस्यीय भारतीय टीम में शामिल होकर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया था और अयोध्या जिले का गौरव बढ़ाया था। स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद के प्रदेश अध्यक्ष सूर्यभान सिंह, नगर अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, जिला महामंत्री रविंद्र सिंह, सीताराम सिंह, कालिका सिंह एडवोकेट, पंकज सिंह, धर्मेंद्र सिंह कल्लू, दुर्गेश सिंह, राहुल सिंह एवं शिवम सिंह सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya