बिहार पीसीएस में दो बार चयनित होकर आशुतोष सिंह यादव ने बढ़ाया क्षेत्र का गौरव

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। तहसील मिल्कीपुर के इनायतनगर निवासी आशुतोष सिंह यादव ने बिहार पीसीएस में दोबारा चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वर्तमान में वे जनपद सिवान में आपूर्ति अधिकारी के पद पर नियुक्त हैं। उनकी इस उल्लेखनीय सफलता के उपरांत राज्यपाल, बिहार द्वारा उन्हें भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करने के लिए संबंधित जनपद में कार्यपालक दंडाधिकारी (एक्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट) की शक्तियां प्रदान की गई हैं।

आशुतोष सिंह यादव की यह उपलब्धि उनकी प्रतिभा, कठिन परिश्रम, दृढ़ संकल्प और निरंतर संघर्ष का परिणाम है। उनकी इस सफलता में उनकी माता श्रीमती पुष्पा यादव, पूर्व प्रधानाचार्य, डॉ. पुष्प प्रताप बालिका विद्यालय तथा उनके पिता डॉ. प्रताप सिंह यादव का विशेष योगदान रहा है। माता-पिता के मार्गदर्शन, परिवार के सहयोग और उनके अथक प्रयासों ने इस सफलता की राह को मजबूत बनाया।

बिहार पीसीएस में दो बार चयनित होकर उन्होंने न केवल अपने परिवार, बल्कि इनायतनगर, मिल्कीपुर और पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। उनकी यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और यह संदेश देती है कि दृढ़ इच्छाशक्ति, निरंतर मेहनत और परिवार के आशीर्वाद से सफलता के नए आयाम स्थापित किए जा सकते हैं।

क्षेत्रवासियों एवं शुभचिंतकों ने आशुतोष सिंह यादव को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya