होनहार बिटिया को नीट में सफल होने पर दिया बधाई

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। ग्राम सुरजी विरवा रामपुर सरधा निवासी रामनाथ यादव की पौत्री व शिक्षक दंपत्ति नंदकुमार यादव व मीरा यादव की पुत्री ऋचा यादव के नीट परीक्षा में श्रेष्ठ स्थान प्राप्त कर एमबीबीएस हेतु चयनित होने पर जिला अध्यक्ष उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ,अवधेश यादव , जिलामंत्री अशोक वर्मा ने अपने साथियों के साथ उनके निज आवास पर पहुंचकर बिटिया को शानदार उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया। गांव में ही रहकर पढ़ाई करते हुए प्राप्त यह सफलता गांव की मिट्टी से निकले होनहार बच्चों के लिए बहुत प्रेरणादाई कार्य है।

शिक्षक साथी नंदकुमार ने बिटिया को कोचिंग पंहुचाना ,पूरे दिन साथ लगे रहना और अपने विद्यालय में भी पूरे मनोयोग से शिक्षा देना आदि में अथक परिश्रम करके यह इबारत लिखी है । बिटिया का अथक परिश्रम और त्याग इस सफलता में महत्वपूर्ण रहा। बिटिया ऋचा ने बताया कि उसने पिछले चार वर्षों से सोशल मीडिया से अपनी दूरी बनाए रखा।

बिटिया ने बात करने के लिए कीपैड वाला मोबाइल ही अपने पास रखा। बिटिया ने बताया कि सफलता के लिए छात्रों को सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखते हुए पूरी तरह लक्ष्य पर केंद्रित रहना होगा। साथ ही पूरे परिवार को इस गौरवमई उपलब्धि हेतु बधाई दी गई। साथियों में मानवेंद्र वर्मा , राजकुमार वर्मा , अजीत वर्मा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस उत्तर प्रदेश शामिल रहे। सभी ने बिटिया के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए पूरे परिवार को हृदय से बधाई व शुभकामनाएं दी ।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya