अयोध्या विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक
फैजाबाद। अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में बूथ संख्या 4 हलकारा का पुरवा में पूरा व मसौधा मण्डल के कार्यकर्ताओं की बैठक की गई। बैठक को संबोधित करते हुए अयोध्या विधायक ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वोटर लिस्ट में से फर्जी वोटरों के नाम कटवाना व सही वोटरों के नाम बढ़वाने के कार्य जल्द-जल्द आप लोग करायें। अपने अपने पोलिंग स्टेशन के बी.एल.ओ. से मिलकर अपने क्षेत्र के मतदाताओ की नाम बढ़वाने से सम्बंधित समस्याओं को दूर करवायें बैठक में कार्यकर्ताओं ने विधायक के समक्ष एक समस्या रखी कि जो पोलिंग स्टेशन आबादी से काफी दुरी पर हो उनको आबादी के पास शिफ्ट कराने के लिए अधिकारियों को निर्देशित करें। अयोध्या विधायक ने कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द सक्षम अधिकारियों से वार्ता कर इस समस्या का निराकरण करवाया जाएगा। बैठक में पूरा मण्डल के सेक्टर प्रभारी, सेक्टर प्रवासी व सेक्टर संयोजको से कहा गया कि जल्द से जल्द बूथ लिस्ट व वोटर लिस्ट का कार्य आप लोग मिलकर करा लें। अयोध्या विधायक के मिडिया प्रभारी देवेन्द्र मिश्रा “दीपू” ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्यरूप से प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अभिषेक मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष अरविन्द सिंह, जिला महामंत्री शारदा यादव, सांसद प्रतिनिधि शिवनारायण तिवारी ने कार्यकर्ताओं के समक्ष अपने अपने विचार रखते उए कहा कि एक बूथ 20 यूथ के नारे के साथ हम सबको आने वाले चुनाव को जिताना है। उक्त बैठक में मंडल अध्यक्ष हरिभजन गोंड, मंडल महामंत्री लक्ष्मण वर्मा, सेक्टर अध्यक्ष महेश श्रीवास्तव, नंदकुमार सिंह, दिव्य प्रकाश तिवारी, ओमप्रकाश यादव, कालिका सिंह, देवता प्रसाद पटेल, संजय गुप्ता, अजय सिंह बग्घे, विजय बहादुर सिंह, ओमप्रकाश सिंह व भाजपा नेता अमल गुप्ता सहित पूरा मण्डल के समस्त बूथ प्रभारी उपस्थित रहे।