अवध प्रगतिशील मंच ने यात्रा को किया रवाना
फैजाबाद। ‘बातें अमन की यात्रा’ सुल्तानपुर, प्रतापगढ़ होते हुए इलाहाबाद के लिए रवाना हो गयी। यात्रा के साथियों को प्रेस क्लब से विदाई दी गयी। कार्यक्रम संयोजक सुमन गुप्ता ने बताया कि इलाहाबाद के बाद यात्रा का अगला पड़ाव वाराणसी होगा। जहां विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन स्थानीय लोगों द्वारा किया गया है।
अवध प्रगतिशील मंच के साथियों आफाक, रामभरोस और रामसिंह ने यात्रा को रवाना किया। इस अवसर पर यात्रा का नेतृत्व कर रही साथी परन अमिताभ ने फैजाबाद के लोगों के प्रति यात्रा के प्रति प्रस्तुत की गयी सद्भावना के लिए आभार जताया। दस राज्यों से आयी महिला साथियों ने गंगा-यमुनी संस्कृति का सन्देश की सराहना करते हुए फैजाबाद से विदा लिया। महिला साथियों ने कहा कि अयोध्या के जिस विवादित स्थल को लेकर देश भर में भ्रम, हिंसा फैलायी जाती है ऐसा यहां कुछ भी नहीं दिखा, यहां तो सभी प्रेम और सौहार्द से रहते हैं।
गुजरात के साथियों को अयोध्या-फैजाबाद की सामान्य स्थिति को देखकर बहुत आश्चर्य हुआ। उन्होंने कहा कि हमें तो गुजरात में कुछ दूसरा ही बताया जाता है। यहां तो कुछ भी नहीं है ऐसा। लोग सामान्य तरीके से अपना जीवन बसर कर रहे हैं। किसी के चेहरे पर न इसे लेकर न कोई तनाव है न भय। साथियों ने कहा कि अयोध्या-फैजाबाद का सन्देश लेकर हम जा रहे है कि अयोध्या-फैजाबाद किस तरह से गंगा-जमुनी संस्कृति को जीवन में उतारे हुए हैं। हिंसा के दौर में अहिंसात्मक भारत के लिए अखिल भारतीय अभियान के तहत ‘बातें अमन की’ यात्रा बृहस्पतिवार 27 सितम्बर को फैजाबाद पहंुंची थी। इस यात्रा में दस राज्यों से के साथी पहंुचे। नगरनिगम पार्क में शहीद भगत सिंह और गांधी पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद रैली निकाली और संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया। अवध प्रगतिशील जनमंच से जुडे़ सभी संगठनांे द्वारा साथियों द्वारा यात्रा के साथियों का स्वागत किया गया। यात्रा में गुजरात, झारखंड, दिल्ली, बिहार, तमिलनाडु, राजस्थान, हैदराबाद, यूपी छत्तीसगढ़ हिमाचल प्रदेश से महिला एवं अन्य मुद्दो पर कार्यकरने वाली महिलाओं ने बेबाकी से अपने अनुभव साझा किये। यात्रा में दिल्ली से शहनाज कादरी, गुजरात से शेख अंजुमन बानो, कौशर विजारत, बिहार से शकुन्तला ठाकुर, तमिलनाडु से तिलागावथी, राजस्थान से अमनदीप कौर, हैदराबाद से बी, रजनी, दिल्ली से ज्योति, गुजरात से मजुलाबेन दिनेश भाई चिनवा, भावनाबेन चेनवा, राजस्थान से प्रेम सिद्ध, छत्तीसगढ़ से शिल्पी समद्दर, हिमाचल से प्रताप सिंह नेगी आदि शामिल हैं।