तीन किशोरी सहित दो महिलाओं की नदी में डूबने से मौत

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

 -तीन क़ो ग्रामीणों ने निकाला, दो की गोताखोर व एसडी आर एफ की मदद से तलाश जारी


सोहावल। रौनाही थाना क्षेत्र के सनाहा गांव मे दोपहर को एक परिवार की दो महिलाओ के साथ चार किशोरियां नदी के किनारे घूमने निकली। लगभग तीन किमी की दूरी तय कर 45 वर्षीय सजरूल निशा पत्नी अकरम नदी मे उतरी ही थी कि गहराई अधिक होने के कारण डूबने लगी। सजरूल निशा को बचाने के लिए बेटी 16 नाजिया पुत्री अकरम 18 वर्षीय मरियम पुत्री असलम तथा ननिहाल आई 35 वर्षीय शाहिन पुत्री मुस्तकीम इसी थाना क्षेत्र भुलई का पुरवा निवासी बचाने के चक्कर मे नदी मे डूब गयीं। गनीमत रही कि साथ आई एक किशोरी नदी से बाहर रह गयी। गुहार लगाते ही ग्रामीण दौडे।

ग्रामीणो की काफी मशक्कत के लगभग डेढ घंटे बाद सजरूल निशा, शाहिन, मरयम को बेहोशी के हालत मे बाहर निकालने मे कामयाब हो सके। दो की तलाश स्थानीय गोता खोर व एसडी आर एफ की मदद से तलाश जारी है। एक साथ गांव मे पांच के डूबने की सूचना पर क्षेत्र मे हडकंप मच गया। एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी,सीओ अरविंद सोनकर, एसडीएम सोहावल सुश्री सविता ,नायब तहसीलदार रेशू जैन थाना प्रभारी रौनाही रतन कुमार शर्मा ने कमान संभाली। मौके पर पहुचे प्रशासन ने इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया। जहाँ पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। देर शाम तक प्रशासन ने ग्रामीणों के साथ काफी तालाश के बावजूद दो की तालाश नही हो सकी।


घटना कर्म की जानकारी होते ही सपा नेता राघवेंद्र प्रताप सिंह अनूप ने सांसद अवधेश प्रसाद से तथा ग्राम प्रधान अम्बरीश पांडेय ने बीकापुर विधायक डा0 अमित सिंह चौहान को यथा स्थिति के बारे मे जानकारी देते हुए एसडी आर एफ एन डी आर एफ की टीम लगाकर लापता दोनो किशोरियो की तलाश करने की मांग की। सपा नेता राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने सांसद अवधेश प्रसाद को दूरभाष के माध्यम से घटना की सूचना दिया और हर सम्भव मदद दिलाये जाने की माँग किया।

इसे भी पढ़े  पूर्व मंत्री ने राम मंदिर ट्रस्ट व सरकार पर लगाए गम्भीर आरोप

सूचना पाकर मौके पर पहुँचे विधायक डा0 अमित सिंह चौहान ने जिलाधिकारी से वार्ता कर एस डी आर एफ व एन डी आर एफ भेजने को कहा और साथ ही पीड़ित परिवार से मिलकर ढाढ़स बँधाया और मदद का भरोसा दिलाया। घटना स्थल पर पहुंच कर एसडीआरएफ टीम ने नदी के गहरे पानी में दोनों की तलाश शुरू कर दिया। समाचार प्रेषण तक खोजबीन जारी रही। नदी में पाँच के डूबने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गयी। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण सहित भारी संख्या में क्षेत्र के लोग नदी पर शव की तलाश के लिए जमे रहे।

नदी में दो महिला और तीन किशोरी के डूबने पर हाजी फिरोज़ खान गब्बर ने जताया दुःख

सोहावल। रौनाही थाना क्षेत्र की ग्राम सभा सनाहा में नदी में दो महिलाओं सहित तीन किशोरी के डूब जाने पर बीकापुर विधानसभा से समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी हाजी फिरोज खान उर्फ़ गब्बर ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि घटना अत्यंत दुखद एवं हृदय विदारक है।

हाजी फिरोज खान गब्बर ने शासन से प्रत्येक पीड़ित परिवार को 25-25 लाख रुपये आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दो महिला और एक किशोरी को नदी से बाहर निकाल लिया गया है। लेकिन इलाज के दौरान डाक्टर द्वारा उन्हें मृत घोषित किया गया है।वहीं दो किशोरी का अभी पानी में कहीं पता नहीं लगा है।जिसकी तलाश एस डी आर एफ कर रही है।

घटना में शामिल के नाम मरियम पुत्री असलम लगभग 18 वर्ष, शाहीन पत्नी मेराज 35 वर्ष, राशिदा पुत्री रसीद उम्र लगभग 15 वर्ष, सदरुल पत्नी अकरम उम्र लगभग 40 वर्ष, नाजिया पुत्री अकरम उम्र लगभग 15 वर्ष के सरयू नदी में डूब जाने पर सपा नेता कृष्ण कुमार पटेल, एजाज अहमद जय सिंह यादव, डा0 राम सुमेर भारती, राशिद जमील, जग जीवन पटेल, अमृतलाल वर्मा, ईश्वर लाल वर्मा, राजेश यादव, बसंत लाल चौरसिया, क्षेत्र पंचायत सदस्य मुकीम अहमद, श्री प्रकाश वर्मा, नरेंद्र यादव, शरद पासवान, अवधेश गोस्वामी, राम चंद्र रावत प्रधान, दीदार अब्बास, दान बहादुर यादव ने इस घटना पर दुःख व्यक्त किया है।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya