-पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से मऊ शिवाला तक दर्जनों स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से किया जोरदार स्वागत, 21 और 51 किलो की मालाओं से हुआ अभिनंदन

अयोध्या। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव के रामनगरी अयोध्या आगमन पर समाजवादी कार्यकर्ताओं और नेताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। उनके स्वागत के लिए पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से लेकर मऊ शिवाला तक दर्जनों स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए। जगह-जगह उमड़े कार्यकर्ताओं के हुजूम ने फूल-मालाओं, नारों और जोरदार अभिनंदन के साथ उनका स्वागत किया। पूरे मार्ग पर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बना।
सपा प्रवक्ता लवलेश पाण्डेय ने बताया कि शिवपाल सिंह यादव के अयोध्या जनपद की सीमा में प्रवेश करने से पहले पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सर्वप्रथम जिलाध्यक्ष जय सिंह यादव, नगर पंचायत भदरसा के अध्यक्ष मोहम्मद राशिद एवं धर्मवीर वर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने 21 किलो की विशाल माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया।इसके बाद नगर पंचायत कुमारगंज में अध्यक्ष विकास सिंह छोटू के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने 51 किलो की विशाल माला पहनाकर उनका जोरदार अभिनंदन किया। कुमारगंज में ही अनुसूचित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विद्याभूषण पासी ने भी अपने समर्थकों के साथ स्वागत किया। सेवरा मोड़ पर मिल्कीपुर प्रधान संघ अध्यक्ष पिंटू यादव एवं प्रधान राम कुमार यादव लालू यादव के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया।
मीठेगांव टोल प्लाजा पर गोसाईगंज विधानसभा के वरिष्ठ नेता रामसागर वर्मा अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ स्वागत के लिए मौजूद रहे। बीकापुर विधानसभा की सीमा पर नौवां कुआं के पास पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव ने सैकड़ों समर्थकों के साथ शिवपाल सिंह यादव का अभिनंदन किया। इसके बाद माधव सर्वोदय इंटर कॉलेज अमौना के निकट समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राघवेंद्र प्रताप सिंह अनूप ने अपने समर्थकों के साथ स्वागत किया।
रानी बाजार में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी हाजी फिरोज खान (गब्बर) ने सैकड़ों समर्थकों के साथ स्वागत किया, जबकि प्रभात नगर के पास हरिशंकर यादव छोटू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया।

स्वागत का यह सिलसिला मऊ शिवाला पहुंचने पर और भव्य हो गया। यहां पूर्व मंत्री तेज नारायण पवन पांडेय के नेतृत्व में हजारों समर्थकों ने शिवपाल सिंह यादव का फूल-मालाओं और नारों के साथ जोरदार स्वागत किया।नवीन मंडी ओवर ब्रिज रायबरेली बाईपास के पास मुकेश यादव प्रधान के नेतृत्व में स्वागत किया गया। दिशा कोचिंग के पास महिला सभा की जिला अध्यक्ष सरोज यादव के नेतृत्व में स्वागत किया गया।
के टी पब्लिक स्कूल के पास अधिवक्ता सभा के जिला अध्यक्ष रामकरण यादव के नेतृत्व में स्वागत किया गया।इस दौरान शिवपाल सिंह यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं से आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में अभी से पूरी ताकत के साथ जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करें और जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को पहुंचाएं। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है और अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे।