रामलला के दर्शन से पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को किया गया हाउस अरेस्ट

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-प्रशासन ने जनपद के अधिकांश कांग्रेसी नेताओं को भी घरों में किया नजर बंद


अयोध्या। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में श्री राम जन्म भूमि मन्दिर पहुंचकर राम लला के दर्शन के लिए आए थे जिसके लिए एक दिन पूर्व अजय राय रात ही अयोध्या धाम के पदमा पैलेस होटल पहुंच गए कांग्रेस के इस कार्यक्रम को विफल करने के लिए प्रशासन जनपद के तमाम कांग्रेस नेताओं को हाउस अरेस्ट कर दिया जिसमें प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष चेत नारायण सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष राजेन्द्र प्रताप सिंह पूर्व विधायक माधव प्रसाद जिला उपाध्यक्ष राज कुमार पांडेय आदि हैं प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को पदमा पैलेस होटल से पुलिस प्रशासन ने अरेस्ट कर नरेंद्र देव कृषि विश्व विद्यालय के गेस्ट हाउस में ले जाकर नजर बंद कर दिया अमेठी के कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा पूर्व एम एल सी दीपक सिंह अपने सहयोगियों के साथ ताज होटल पहुंचे थे जहां पुलिस ने पहुंचकर उन्हें भी नजरबंद कर दिया महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने पुलिस को चकमा देकर अपने सहयोगियों के साथ टेढ़ी बाजार चौराहे पर पहुंचकर चंदा चोर गद्दी छोड़ चढ़ावा चोरी करने वालों पर एफ आई आर करो जोरदार नारे लगाएं जहां पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर बस में भरकर पुलिस लाईन ले आए।

अजय राय को कृषि विश्व विद्यालय में नजर बंद किए जाने कि सूचना पाकर कांग्रेस नेताओं ने विश्व विद्यालय गेट पर पहुंचकर धरना देकर जोरदार नारे लगाए जिसमे प्रमुख रूप से पूर्व सांसद डॉ निर्मल खत्री के पुत्र अंकुर खत्री भगवान बहादुर शुक्ला संजय तिवारी विजय पाल सिंह महिपाल सिंह दिनेश शुक्ला विकास सिंह विक्की अम्बरीस पांडेय प्रशांत पांडेय महेंद्र प्रताप सिंह उग्रसेन मिश्रा उपेन्द्र सिंह रामेंद्र त्रिपाठी सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े  दिशा समिति की बैठक में विकास योजनाओं के प्रगति की समीक्षा

इसी क्रम में मवई के अध्यक्ष परमानंद शुक्ला मुज्तबा खान पूर्व जिला पंचायत सदस्य करम राज यादव सोहावल में राजेंद्र प्रसाद ,रुद्र प्रताप सिंह रिशु लाल मोहम्मद, अयोध्या में शैलेन्द्र मणि पांडेय राम सागर रावत पप्पू मिश्रा आशुतोष शांडिल्य हाउस अरेस्ट किए गए जिला अध्यक्ष चेत नारायण सिंह के आवास पर पी सी सी सदस्य अशोक कुमार सिंह राज प्रताप सिंह अनिल तिवारी दया शंकर तिवारी राज प्रताप दया शंकर तिवारी राम किशोर वर्मा हाउस अरेस्ट किए गए।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya