हादसों में दो की मौत, एक महिला भर्ती

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुए हादसों में दो लोगों की मौत हो गई जबकि घायल एक महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला अस्पताल प्रशासन ने शवों को मोर्चरी में रखवा पोस्टमार्टम के लिए मेमो नगर कोतवाली पुलिस को भिजवाया है।
बताया गया कि सोमवार की देर रात नगर कोतवाली क्षेत्र के जपती वजीरगंज इलाके में एक ई रिक्शा की टक्कर से अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के पटवारी का पूर्व रानू पाली निवासी युवा के 21 वर्षीय जगरनाथ गुप्ता पुत्र इंद्रभान गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे की जानकारी पर आरक्षी गिरिजेश सिंह ने उसको रात 11:20 बजे जिला अस्पताल पहुंचाया तो इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकित्सा में परीक्षण के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे के बाद मंगलवार की सुबह 7:16 बजे जिला अस्पताल लाए गए पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के गौहनिया के मुजरे बैजनाथ पांडे का पुरवा निवासी 25 वर्षीय नीरज पांडे पुत्र सत्य प्रकाश को भी चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। उसको उसका पिता सत्य प्रकाश लेकर जिला अस्पताल आया था।

उधर चेहरे पर गंभीर चोट होने के कारण पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के ही नए पूरा गांव निवासी विवाहिता 48 वर्षीय शशि कला दुबे पत्नी हेमंत दुबे को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। विवाहिता को मंगलवार दोपहर बाद 12:15 बजे उसका बेटा दीपक लेकर आया था। जिला अस्पताल प्रशासन का कहना है कि तीनों मामले में विधि करवाई और पोस्टमार्टम आदि के लिए मेमो नगर कोतवाली पुलिस को भिजवाया गया है।

इसे भी पढ़े  पत्नी से विवाद के बाद ट्रेन के आगे कूदा युवक बच गई जान, मगर कटे दोनों पैर

बारुन बाजार में साइकिल और बाइक पर भिड़ंत, बुजुर्ग समेत तीन घायल

अयोध्या। जनपद के इनायत नगर थाना क्षेत्र स्थित बारुन बाजार में मंगलवार को एक बाइक और साइकिल में भिड़ंत हो गई हादसे में एक बुजुर्ग समेत तीन लोग घायल हुए हैं। जिनको उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया गया कि इनायत नगर थाना क्षेत्र के खिहारन गांव का रहने वाला बुजुर्ग चंद्रिका प्रसाद पुत्र सीताराम अपने पोते 21 वर्षीय मनीष कुमार पुत्र राम सजीवन के साथ साइकिल से कहीं जा रहा था। इसी दौरान रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बारुन बाजार क्षेत्र में एक मोटरसाइकिल सवार युवक ने साइकिल में टक्कर मार दी। दुर्घटना में साइकिल और मोटरसाइकिल सवार कुल तीन लोग घायल हो गए।

जिला अस्पताल प्रशासन का कहना है कि बाइक सवार इनायत नगर थाना क्षेत्र के ही मीठे गांव निवासी 19 वर्षीय किशन कुमार पुत्र दिनेश कुमार के साथ बुजुर्ग और उसके पोते को इलाज के लिए भर्ती किया गया है। मामले में अग्रिम विधि करवाई और जांच पड़ताल के लिए मेमो नगर कोतवाली पुलिस को भिजवाया गया है।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya