हादसों में दो की मौत,एक लखनऊ रेफर

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों में गुरुवार को हुए हादसों में एक युवती समेत दो की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर घायल को डाक्टर ने लखनऊ रेफर किया है। जिला अस्पताल प्रशासन के मेमो पर नगर कोतवाली पुलिस ने अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू की है।

बताया गया कि गुरुवार की सुबह 8.30 बजे जनपद के हैदरगंज थाना क्षेत्र स्थित ओदी रघुनाथपुर गांव निवासी युवती 22 वर्षीय रागिनी पुत्री राम अरज पटेल को जिला अस्पताल लाया गया। इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने परीक्षण के बाद युवती को मृत घोषित कर दिया। उसको राम छैल वर्मा लेकर अस्पताल आया था।

वहीं मवई थाना क्षेत्र के बरौली गांव निवासी युवक 23 वर्षीय विजय पुत्र राम कुमार को दूसरी पहर 1.10 बजे जिला अस्पताल लाया गया तो इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने परीक्षण में पाया कि उसकी पहले ही मौत हो चुकी है। युवक को उसका पिता हालत गंभीर देख लेकर जिला अस्पताल आया था। उधर एक अन्य हादसे में घायल पन्नाही का पुरवा निवासी राजकुमार की हालत देख चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसको लखनऊ ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

जिला अस्पताल प्रशासन का कहना है दोनों मृतकों के शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। अग्रिम विधिक कार्रवाई और पोस्टमार्टम के लिए सभी मामलों में मेमो नगर कोतवाली पुलिस को भिजवाया गया है।

शादी का झांसा देकर गर्भवती करने का आरोपी गिरफ्तार

अयोध्या। नगर कोतवाली पुलिस ने एक किशोरी को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण और किशोरी के गर्भवती होने के मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण और डीएनए सैंपलिंग करवा चालान किया है।

इसे भी पढ़े  जमघट पर अयोध्या के आसमान में फिर साकार हुई रामायण, 2100 ड्रोन ने बिखेरी छटा

कोतवाली क्षेत्र में एक 16 वर्षीय किशोरी को प्रेम प्रसंग में फंसा उसको शादी का झांसा दिया गया था। गत माह पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत में पीड़ित किशोरी की मां का आरोप है कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री का नाका चिथरिया टोला निवासी युवक गांधी से एक साल पहले से प्रेम संबंध चल रहा था। गांधी ने उसकी लड़की से शादी करने का झासा देकर उसके साथ कई बार गलत संबंध बनाया, जिससे उनकी लड़की करीब दो माह की गर्भवती हो गई। 28 अक्टूबर को लड़की ने यह बात बतायी तो वह गांधी के घर शिकायत करने गयी।जहां उसके घर वाले लड़ाई झगड़ा करने पर उतारु हो गये और उसको भगा दिया।

चौकी प्रभारी फतेहगंज रोहित पाण्डेय ने बताया कि प्रकरण में पुलिस ने दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत नामजद रिपोर्ट पंजीकृत की थी। दर्ज मुकदमें की विवेचना में पुलिस ने नामजद आरोपी 19 वर्षीय गांधी कुमार निवासी चिथरिया टोला को गिरफ्तार किया है।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya