पीसीएस जे चयनित संज्ञा यदुवंशी को विधायक ने किया सम्मानित

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

रुदौली। पीसीएस जे में चयनित संज्ञा यदुवंशी को विधायक रामचंद्र यादव ने सोमवार को घर पहुंच कर सम्मानित किया। विधायक ने कहा कि ग्रामीण अंचल में पढ़ी लिखी होनहार छात्रा संज्ञा ने अपनी सफलता से यह साबित कर दिया कि सफलता का कोई शार्ट कट नहीं होता है। संज्ञा ने छात्राओं के लिए यह उदाहरण प्रस्तुत किया है। संज्ञा ने समाज के साथ ही रुदौली का नाम रोशन किया है। संज्ञा जैसी बेटियों पर पूरा नगर गौरवांतरित है। विधायक ने प्रमाण पत्र व अंग वस्त्र भेंट कर शुभकामनाएं दी और माता पिता को भी सम्मानित किया। नगर के पुष्कर पुरम निवासी डॉ. पुष्कर यादव की पुत्री संज्ञा ने पीसीएस में 337वीं रैंक हासिल किया। इस मौके पर डॉ. पुष्कर यादव, डॉ. संतोष यादव, डॉ. सक्षम, अपूर्वा, प्रोफेसर आलोक यादव, डॉ. पुष्पा यादव, डॉ. आलोक, अखिल प्रताप सिंह, पल्लवी आदि लोग मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  जिला स्तरीय खेलों में अमानीगंज ओवरऑल चौंपियन, मिल्कीपुर रहा रनर
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya