योग स्वस्थ्य जीवन की आधारशिला: प्रो. मनोज दीक्षित

by Next Khabar Team
2 minutes read
A+A-
Reset

नेचुरोपैथी व नाड़ी रसायन के ओपीडी का कुलपति ने किया उद्घाटन

फैजाबाद। डाॅ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के योगोपचार विभाग एवं स्वास्थ्य केन्द्र द्वारा विश्वविद्यालय के ध्यान केन्द्र में नेचुरोपैथी एवं नाड़ी रसायन के ओ0पी0डी0 का उद्घाटन कुलपति प्रो0 मनोज दीक्षित द्वारा किया गया। इस अवसर पर कुलपति प्रो0 दीक्षित ने कहा कि आज खराब दिनचर्या के कारण ज्यादातर लोगों का स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है। यह आवश्यक है कि हमें प्राकृतिक जीवन शैली अपनानी होगी। स्वस्थ्य वातावरण के परिवेश को तैयार करना होगा। खान-पान जैसे प्रमुख विषयों पर ध्यान देने की जरूरत है। योग स्वस्थ्य जीवन की आधारशिला है। निरोगी जीवन के लिए यह आवश्यक है कि व्यक्ति अपने जीवन में योग आयुर्वेद स्थान देकर स्वस्थ्य जीवन पा सकता है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय परिसर में नेचुरोपैथी एवं नाड़ी रसायन की ओ0पी0डी0 विश्वविद्यालय में कार्यरत कर्मियों के लिए लाभप्रद सिद्ध होगा।
नाड़ी रोग विशेषज्ञ डाॅ0 वंशराज मौर्य ने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य के लिए शरीरिक संतुलन बनाये रखना आवश्यक है। मधुमेह, ब्लडप्रेसर जैसी बीमारियां, खान-पान व दिनचर्या में हुई गड़बड़ी के कारण उत्पन्न होती है। देश-काल स्थिति व मौसम के अनुरूप यदि मनुष्य आहार-विहार करता है तो स्वस्थ्य रहता है। उन्होंने कहा कि नाड़ी रासायनिक परीक्षण का वह तरीका है जिससे मनुष्य की शारीरिक संरचना की जानकारी हो जाती है। नाड़ी परीक्षण दोषों के निवारण में सटीक व सहायक है।
योगोपचार विभाग के समन्वयक प्रो0 एस0एस0 मिश्र ने कहा कि नेचुरोपैथी प्राकृतिक देन है। अधिष्ठाता छात्र-कल्याण प्रो0 आशुतोष सिन्हा ने कहा कि नेचुरोपैथी बेहद सहज प्रक्रिया है। इसे अपनाकर स्वस्थ्य जीवन पाया जा सकता है। ये प्राचीन भारतीय परम्परा का एक हिस्सा रहा है। इस अवसर पर परीक्षा नियंत्रक प्रो0 एम0पी0 सिंह, मुख्य नियंता प्रो0 आर0एन0 राय, प्रो0 एस0के0 गर्ग, प्रो0 आर0के0 तिवारी, प्रो0 अशोक शुक्ल, प्रो0 के0के वर्मा, प्रो0 एस0 के0 रायजादा, प्रो0 हिमांशु शेखर सिंह, डाॅ0 आर0के0 सिंह, प्रो0 चयन कुमार मिश्र, प्रो0 राजीव गौड़, प्रो0 रमापति मिश्र, कार्यपरिषद सदस्य ओम प्रकाश सिंह, डाॅ0 नरेश चैधरी, डाॅ0 विजयेन्दु चतुर्वेदी, डाॅ0 अनिल कुमार यादव, डाॅ0 आराधना, डाॅ0 गायत्री, डाॅ0 अनुराग सहित कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya