कृषि विश्वविद्यालय के पांच श्रमिकों को कुलपति ने सौंपा नियुक्ति पत्र

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-तीन कर्मियों का हुआ विनियमितीकरण, दो को मृतक आश्रित के रूप में मिली तैनाती

मिल्कीपुर। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज के कुलपति डॉ ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने कृषि विश्वविद्यालय में कार्यरत तीन दैनिक श्रमिकों का विनियमितीकरण करते हुए उन्हें विभिन्न पदों हेतु नियुक्ति पत्र सौंप दिया है। इसके अलावा विश्वविद्यालय के दो मृतक कर्मियों के आश्रितों को भी अनुकंपा के आधार पर विश्वविद्यालय में नियुक्ति प्रदान कर दी है।

कुलपति ने बुधवार को नियुक्ति पत्र सौंप दिया गया है। जिसके क्रम में नवनियुक्त कर्मियों ने अपने तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण भी कर लिया है। बताते चलें कि कृषि विश्वविद्यालय में मनोज कुमार पांडे, जयप्रकाश यादव एवं शिव शंकर विगत काफी दिनों से दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी के रूप में कार्य कर रहे थे। बुधवार को कुलपति डॉ ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह द्वारा मनोज कुमार पांडे की लिपिक पद पर तथा जयप्रकाश एवं शिव शंकर को परिचय पद पर नियुक्त करते हुए नियुक्ति पत्र प्रदान किया है।

इसके अलावा दो मृतक कर्मियों के आश्रितों शैलेश मौर्य एवं प्रिया को भी परिचय पद पर नियुक्ति प्रदान करते हुए नियुक्ति पत्र सौंप दिया गया है। नियुक्ति पत्र सौंप जाने के दौरान विश्वविद्यालय के निदेशक प्रशासन एवं परिवीक्षण डॉ सुशांत श्रीवास्तव सहित अन्य मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  अखिलेश यादव के ऊपर हो रहे ट्वीट व भ्रामक प्रचार को लेकर एफआईआर की मांग
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya