कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज को मिला रैंकिंग में मिला सातवां स्थान

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-बीते वर्ष 2025 की रैंकिंग में कृषि विश्वविद्यालय था 27 वें में स्थान पर, कुलपति ने की समीक्षा ,विश्वविद्यालय कर्मियों के कसे पेंच

मिल्कीपुर। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय ने आइ.आई.आर.एफ. अर्बन/ रूरल रैंकिंग-2026 में उत्तर प्रदेश के कृषि विश्वविद्यालयों में 7 वां स्थान प्राप्त किया है। रैंकिंग जारी होने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन में इसे लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें कुलपति डॉ. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की और भविष्य में रैंकिंग सुधारने पर विशेष जोर दिया। कुलपति ने कहा कि आइ.आई.आर.एफ. रैंकिंग में और बेहतर स्थान प्राप्त करने के लिए शिक्षण, शोध और प्रसार गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाना आवश्यक है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, उत्कृष्ट अनुसंधान, नवाचार और प्रभावी विस्तार सेवाएं ही किसी भी विश्वविद्यालय की वास्तविक पहचान होती हैं, इसलिए इन सभी क्षेत्रों में निरंतर सुधार की आवश्यकता है। उन्होंने आगामी एन.आई.आर.एफ. रैंकिंग को ध्यान में रखते हुए सभी विभागों को अभी से तैयारी करने के निर्देश दिए। कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय को प्रतिस्पर्धात्मक रूप से आगे लाने के लिए शैक्षणिक गुणवत्ता के साथ-साथ प्रशासनिक कार्यप्रणाली में भी सुधार जरूरी है। इसी क्रम में उन्होंने ई-ऑफिस प्रणाली को प्राथमिकता बताते हुए इसे जल्द से जल्द पूर्ण रूप से लागू करने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान कुलपति ने ई-ऑफिस की कार्यप्रणाली का प्रजेंटेशन देखकर अधिकारियों को इसकी उपयोगिता और पारदर्शिता के बारे में अवगत कराया। उन्होंने कहा कि डिजिटल प्रणाली अपनाने से कार्यों में तेजी आएगी और पारदर्शिता बढ़ेगी। इसके साथ ही कुलपति ने विश्वविद्यालय में लंबित मामलों और कोर्ट केसों की बढ़ती संख्या पर नाराजगी भी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी मामलों की समीक्षा कर शीघ्र समाधान की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाए, ताकि विश्वविद्यालय का प्रशासनिक ढांचा मजबूत हो सके।

इसे भी पढ़े  पुण्यतिथि पर शिद्दत से याद किए गये ठाकुर प्रसाद वर्मा

बैठक में यह भी बताया गया कि आइ.आई.आर.एफ. रैंकिंग 2026 में अन्य कृषि विश्वविद्यालयों की स्थिति भी सामने आई है, जिसमें सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय को पहला स्थान, बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय को 39 वां स्थान तथा चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कानपुर को 45 वां स्थान प्राप्त हुआ है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि विगत वर्ष 2025 की अर्बन/ रूरल रैंकिंग में कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज 27 वें स्थान पर था। विश्वविद्यालय प्रशासन नेअर्बन और रैंकिंग में सम्मानजनक स्थान मिलने पर हर्ष भी व्यक्त किया है।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya