भरभराकर टूटी अयोध्या विकास प्राधिकरण कार्यालय की सीढ़ियां

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-बैठक के दौरान टला बड़ा हादसा, बाल-बाल बचे अयोध्या विधायक

अयोध्या। दूसरों की इमारतों के निर्माण मानकों की जांच और निगरानी करने वाले अयोध्या विकास प्राधिकरण (एडीए) के कार्यालय में शुक्रवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कार्यालय भवन की सीढ़ियां अचानक भरभराकर टूट गईं, जिससे परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

घटना के समय नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता कार्यालय में मौजूद थे। महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी भी कोचिंग और लाइब्रेरी संचालकों के साथ आयोजित बैठक में शामिल थे। बैठक कुछ ही देर पहले समाप्त हुई थी और उसमें कई कोचिंग एवं लाइब्रेरी संचालक तथा प्रबंधक मौजूद थे। सीढ़ियां टूटने की घटना से मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।

हालांकि राहत की बात यह रही कि विधायक वेद प्रकाश गुप्ता समेत सभी लोग बाल-बाल बच गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे में किसी के घायल होने या किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।

निर्माण मानकों का पालन सुनिश्चित कराने वाले विकास प्राधिकरण के अपने ही कार्यालय में हुई इस घटना ने भवन निर्माण की गुणवत्ता और रखरखाव पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब इस मामले में जांच और जिम्मेदारी तय किए जाने की मांग उठने लगी है।

इसे भी पढ़े  मामूली बात को लेकर दो पक्ष भिड़े, हुई मारपीट
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya