अव्यवस्थाओं से जूझ रहे कृषि विश्वविद्यालय के सुरक्षा गार्ड

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-स्थापना के 50 वर्ष बाद सुरक्षा गार्ड रूम, पेयजल, शौचालय की व्यवस्था न होने से बारिश व खुले में ड्यूटी करने को विवश

मिल्कीपुर। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कुमारगंज के मुख्य प्रवेश द्वार संख्या-1 एवं 2 पर तैनात सुरक्षा कर्मी वर्षों से मूलभूत सुविधाओं के अभाव में ड्यूटी करने को विवश हैं। करीब 50 वर्ष पुराने इस विश्वविद्यालय में दोनों गेटों पर कुल 12 सुरक्षाकर्मी तैनात हैं, लेकिन उनके लिए न पर्याप्त गार्ड रूम की व्यवस्था है और न ही पेयजल व शौचालय जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं।

सुरक्षाकर्मियों के अनुसार गेट संख्या-2 पर गार्ड रूम ही नहीं है, जिससे बारिश और तेज धूप में उन्हें खुले आसमान के नीचे ड्यूटी करनी पड़ती है। वहीं मौजूद शौचालय में पानी की व्यवस्था नहीं होने से कर्मचारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लंबे समय से यह समस्या बनी हुई है, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं किया गया।

इस संबंध में विश्वविद्यालय के निदेशक डॉ. सुशांत श्रीवास्तव ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा कर्मियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए संबंधित अधिकारियों से जानकारी लेकर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़े  श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के न्यासियों की बैठक सम्पन्न
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya