मामूली बात को लेकर दो पक्ष भिड़े, हुई मारपीट

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

मामले की खबर पर पहुंची पुलिस ने विवाद में शामिल लोगों को हिरासत में लिया

अयोध्या। नगर कोतवाली क्षेत्र में गुलाबबाड़ी के सामने गुरुवार की शाम मामूली बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद के बाद दोनों पक्षों में मारपीट हुई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले की खबर पर पहुंची पुलिस ने विवाद में शामिल लोगों को हिरासत में लिया है। शुक्रवार को इनमें से चार का पुलिस ने शांति भंग में चालान किया है।

कोतवाली पुलिस का कहना है कि गुलाबबाड़ी के सामने चाय की दुकान है। जिसपर कुछ लड़के चाय पीने आए थे। बैठने के बेंच को लेकर आपस में विवाद हुआ जो मारपीट में बदल गई। इसमें अन्य लोग भी शामिल हो गए। पुलिस ने विवाद में शामिल 19 वर्षीय मो आदिल पुत्र इश्तियाक,इसके भाई 35 वर्ष मो आबिद निवासीगण ख़्वासपुरा,20 वर्षीय सादिक पुत्र मो मतीन निवासी पुरानी सब्जी मंडी फतेहगंज और 25 वर्षीय गुफरान अहमद निवासी बहेलिया टोला देवकाली को पाबंद करते हुए जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण करवा सभी का शांति भंग में चालान किया है।

महिला आरक्षी ने दर्ज कराई जानलेवा हमले की रिपोर्ट

अयोध्या। रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात एक महिला आरक्षी ने नगर कोतवाली में जानलेवा हमला और गाली गलौच व धमकी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। नगर कोतवाली पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया है और जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

कोतवाली पुलिस का कहना है कि रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात मूल रूप से कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र स्थित सरकौडा़ निवासी महिला आरक्षी नेहा भदौरिया पुत्री सुरेश सिंह ने पुलिस को शिकायत दी है। शिकायत पर पुलिस ने जानलेवा हमला गाली गलौज और धमकी की धारा में मुकदमा पंजीकृत किया है। महिला आरक्षी का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया है और मामले की विवेचना कराई जा रही है।

इसे भी पढ़े  अव्यवस्थाओं से जूझ रहे कृषि विश्वविद्यालय के सुरक्षा गार्ड

मारपीट के दो घायलों को कराया गया भर्ती

अयोध्या। जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों में हुई मारपीट के मामले में एक महिला समेत दो घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला अस्पताल प्रशासन का कहना है कि नगर कोतवाली के कौशलपुरी कॉलोनी निवासी घायल युवक 30 वर्षीय अमित तिवारी पुत्र स्वर्गीय जुगन को उसका दोस्त रजत कसौधन लेकर आया था।

इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने परीक्षण के बाद उसको इलाज के लिए भर्ती किया है। वहीं डाक्टर ने रौनाही थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव निवासी महिला 45 वर्षीय श्रीमती पत्नी चंद्रिका प्रसाद को घाव गंभीर होने के कारण इलाज के लिए भर्ती किया है। उसको उसका पति लेकर आया था। दोनों को फिजिकल एसाल्ट की शिकायत थी। अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए मेमो नगर कोतवाली पुलिस को भिजवाया गया है।

हुआ एल्कोहल परीक्षण

अयोध्या। नगर कोतवाली पुलिस में एक शख्स का जिला अस्पताल में अल्कोहल परीक्षण कराया है। पुलिस का कहना है कि कोतवाली क्षेत्र के राजकरण वैदिक इंटर कॉलेज के पीछे जमुनिया बाग में रहने वाला 42 वर्षीय रोहित शर्मा पुत्र विनोद कुमार शराब के नशे में हंगामा कर रहा था।

मामले की जानकारी पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर अल्कोहल परीक्षण कराया है और अग्रिम विधि करवाई की जा रही है।

 

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya