माता सीता की भव्य कलाकृति का प्रतिभागियों ने किया सृजन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

‘अयोध्या के सौन्दर्यीकरण से सम्बंधित’’ राष्ट्रीयऑयल पेन्टिंग कार्यशाला

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के ललित कला (फाईन आर्ट्स) संस्थान तथा अर्थशास्त्र एवं ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान मे ’’अयोध्या के सौन्दर्यीकरण’’ से सम्बंधित’’ राष्ट्रीय ऑयल पेन्टिंग कार्यशाला के तहत शुक्रवार को प्रतिभागियों ने दक्षिण भारतीय कला शैली पर आधारित माता सीता की भव्य 6 गणे 4 फिट की म्यूरल रिलीफ कलाकृति का सृजन किया गया। इसमें रोहन, शिल्पी, वैष्णवी मौर्या, साक्षी पाल, गौतम, अमित, मिना, आनन्द कुमार वर्मा, प्रेम लता, सत्यम गुप्ता, अभिषेक पटेल, बृजेश कौशल, विमल सिंह, कविता कुमारी, अकांशा चौधरी, करिश्माम एवं दीपा का सराहनीय योगदान रहा।

कार्यशाला की आयोजन सचिव पल्लवी सोनी ने बताया कि दक्षिण भारत मे चित्रकला अपने जटिल चित्रकारी, चमकीले रंगों के लिए प्रसिद्ध है। यह परम्परा भारतीय उपमहाद्वीप मे प्राचीन काल से चली आ रही है। इसमें हिन्दू देवी-देवता एवं हिन्दू पौराणिक कथाओं के दृश्य हैं। इस पेन्टिग कार्यशाला में छात्र-छात्राओं को दक्षिण भारतीय चित्रकला के कई आयामो से परिचित कराया जा रहा है जिससे कि वे चित्रकला की विभिन्न शैलियों का गहन रूप से अध्ययन कर सके।

विभाग के समन्वयक प्रो0 विनोद कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि विभाग की छात्र-छात्राओं द्वारा भारत में 9वीं शताब्दी में विकसित दक्षिण भारतीय चित्रकला को अपनी सृजनात्मक क्षमता द्वारा अयोध्या के सौन्दर्यीकरण के लिए कार्य कर रहे हैं। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 रविशंकर सिंह का हर स्तर पर सहयोग एवं विभागीय शिक्षिकाओं के कुशल मार्ग-दर्शन से कार्यशाला में कार्य हो रहा है। कार्यशाला के दौरान डॉ0 प्रिया कुमारी, रीमा सिंह, कविता पाठक, विजय कुमार शुक्ला, शिव शंकर यादव, कुशाग्र पाण्डेय, सहित अन्य ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।

इसे भी पढ़े  तिलोदकी नदी के उद्गम स्थल का डीएम-एसएसपी ने किया निरीक्ष्ण

 

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya