‘रिक्रूट आरक्षी दीक्षांत परेड समारोह 2025-26’ का हुआ भव्य आयोजन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-पुलिस उपमहानिरीक्षक सोमेन वर्मा द्वारा ली गयी परेड की सलामी


अयोध्या। रविवार को पुलिस परेड ग्राउन्ड, रिजर्व पुलिस लाइन के प्रांगण में ’रिक्रूट आरक्षी दीक्षांत परेड समारोह 2025-26’ का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर रिक्रूट आरक्षियों ने अपने कठिन प्रशिक्षण के उपरांत शानदार परेड का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस उपमहानिरीक्षक अयोध्या परिक्षेत्र, सोमेन वर्मा रहे।


कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 08ः00 बजे परेड कमांडर तृतीय द्वारा परेड को परेड स्थल पर लाने के साथ हुआ। तत्पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या, डॉ. गौरव ग्रोवर के आगमन पर उनका विधिवत अभिवादन किया गया। मुख्य अतिथि के आगमन के उपरांत उन्होंने परेड की सुसज्जित टोलियों का निरीक्षण किया और उनके द्वारा दी गई सलामी स्वीकार की।


समारोह के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का सजीव प्रसारण किया गया। रिक्रूट आरक्षियों ने मुख्यमंत्री के संदेश को ध्यानपूर्वक सुना, जिसमें उन्होंने पुलिस बल को आधुनिक, संवेदनशील और अपराध के प्रति सख्त होने का आह्वान किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या, डॉ. गौरव ग्रोवर द्वारा रिक्रूट आरक्षियों के कठिन प्रशिक्षण का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा अपने संबोधन में नवनियुक्त आरक्षियों को अनुशासन और कर्तव्यपरायणता का पाठ पढ़ाया।

इस अवसर पर प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूटों को मुख्य अतिथि द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह के अंतिम चरण में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या द्वारा सभी रिक्रूट आरक्षियों को देश की सेवा, संविधान के प्रति निष्ठा और जनसुरक्षा की पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण के उपरांत टोलियों ने गौरवपूर्ण तरीके से प्रस्थान किया।

इसे भी पढ़े  जन शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण रहे प्राथमिकता : शशांक त्रिपाठी


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के कुशल प्रबंधन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत चौधरी ,क्षेत्राधिकारी लाइन्स विकास राय, पुलिस उपाधीक्षक/प्रतिसार निरीक्षक संदीप राय की विशेष भूमिका रही। इस अवसर पर पुलिस अधिककारी व कर्मचारी सहित रिक्रूट आरक्षियों के परिवारीजन व भारी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे ।

भव्य पासिंग आउट परेड में वर्ष 2025 बैच के 199 सिपाहियों ने 9 माह का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण किया। प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद अब इन सिपाहियों को प्रदेश के विभिन्न जनपदों में तैनाती दी जाएगी। समारोह के दौरान सिपाहियों ने अयोध्या में प्रशिक्षण प्राप्त करने को अनुभव बताया। वहीं उपस्थित परिजनों ने अपने बच्चों की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि उनका त्याग आज सार्थक हुआ है।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya