चोरी की बाइक, नकदी व मोबाइल के साथ युवक गिरफ्तार

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-पुलिस ने पोस्टमार्टम हाउस के पास से दबोचा, चोरी के मुकदमे में चल रहा था वांछित

अयोध्या। कोतवाली नगर पुलिस ने चोरी की घटना में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की पल्सर मोटरसाइकिल, 520 रुपये नकद और एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शुभम यादव (24) पुत्र प्रदीप कुमार यादव निवासी ग्राम परौमा, चौरे बाजार, थाना बीकापुर, जनपद अयोध्या के रूप में हुई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या डॉ. गौरव ग्रोवर के निर्देश पर अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक नगर चक्रपाणि त्रिपाठी के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नगर श्रीयश त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर मनोज कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को 21 नवंबर 2026 को पोस्टमार्टम हाउस के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, इस मामले में 18 नवंबर 2026 को थाना पूराकलंदर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति की शिकायत पर मुकदमा अपराध संख्या 724/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया था।

विवेचना के दौरान मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लाल-काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल संख्या uP 42 BY 2771, 520 रुपये नकद और काले रंग का एक इनफिनिक्स एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार शुभम यादव का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है।

उसके विरुद्ध कोतवाली नगर में मुकदमा अपराध संख्या 26/2026 धारा 305(ए)/317(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज है। आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार शर्मा, उपनिरीक्षक मनोज कुमार त्रिपाठी, चौकी प्रभारी चौक, उपनिरीक्षक चंद्रमोहन शुक्ला, चौकी प्रभारी रिकाबगंज, कांस्टेबल राजा मुशर्रफ और हेड कांस्टेबल उमाशंकर शामिल रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya