-लोहिया भवन में मनाई नेताजी मुलायम सिंह यादव की जयंती, विचार गोष्ठी में नेताओं ने नेताजी के संघर्ष और समाजवादी विचारधारा को किया याद
अयोध्या। समाजवादी पार्टी के संस्थापक, देश के पूर्व रक्षा मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नेताजी मुलायम सिंह यादव की जयंती के अवसर पर रविवार को जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय लोहिया भवन, गुलाबबाड़ी में जिला एवं महानगर कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में जयंती समारोह एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके संघर्षपूर्ण जीवन, समाजवादी विचारधारा तथा सामाजिक न्याय के लिए किए गए योगदान को याद किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय श्पवन पांडेयश् ने कहा कि श्रद्धेय नेताजी मुलायम सिंह यादव ने अपना पूरा जीवन गरीबों, किसानों, नौजवानों, पिछड़ों, दलितों और वंचितों के अधिकारों की लड़ाई में समर्पित कर दिया। उन्होंने समाज के कमजोर और उपेक्षित वर्गों को सम्मान और अधिकार दिलाने के लिए आजीवन संघर्ष किया। नेताजी के विचारों और सिद्धांतों को आगे बढ़ाते हुए उनके सपनों का समाजवादी उत्तर प्रदेश बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाना ही नेताजी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
जिलाध्यक्ष जय सिंह यादव ने कहा कि नेताजी ने अपने संघर्ष और दूरदर्शी नेतृत्व से समाजवादी आंदोलन को देशव्यापी पहचान दिलाई। उन्होंने कार्यकर्ताओं को हमेशा जनता के बीच रहकर उनके सुख-दुख में सहभागी बनने की सीख दी। आज हम सभी को उनके बताए रास्ते पर चलते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना है। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के संकल्प के साथ प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी जिम्मेदारी से संगठन के लिए कार्य करे, यही नेताजी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने कहा कि नेताजी का संपूर्ण जीवन संघर्ष, सादगी, सामाजिक समरसता और जनसेवा को समर्पित रहा। उन्होंने समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने के साथ ही लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक न्याय की राजनीति को नई दिशा दी। नेताजी के आदर्शों को आत्मसात करते हुए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आपसी एकजुटता के साथ संगठन को मजबूत करना होगा। वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लक्ष्य के लिए पूरी निष्ठा से काम करना ही नेताजी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। सपा प्रवक्ता लवलेश पाण्डेय ने बताया कि कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव बख्तियार खान ने किया।
कार्यक्रम को महानगर महासचिव हमीद जाफर मीशम,जिला महासचिव स्वामीनाथ वर्मा,एजाज अहमद, लौटन राम निषाद,राम अचल यादव मोहम्मद हलीम पप्पू,बलराम मौर्य,अनित शुक्ला, इंद्रपाल यादव, के के पटेल, श्री चंद याद,जब्बार अली,विनोद कुमार लोधी,सरोज यादव, राम करन यादव, दान बहादुर सिंह,मोहम्मद शोएब खान,विद्याभूषण पासी,मोहम्मद सोहेल,बृजेश सिंह चौहान, सहित दो दर्जन से अधिक नेताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से दीदार अब्बास, चौधरी शहरयार, वैस अंसारी, चंदन यादव, आकिब खान, वसी हैदर गुड्डू, अंसार अहमद, जहीर खान, छोटेलाल यादव, पृथ्वीराज यादव, रेहान खान, राम सागर यादव, अली सईद,सूरज निषाद, इन्द्रसेन मौर्य, समरपाल यादव, राम सिंह, रितेश यादव, अक्षत श्रीवास्तव, दिवाकर कन्नौजिया, पूजा वर्मा, अवधेश यादव, अलगू प्रसाद, ललित यादव, नरेंद्र यादव,रामभवन, रोहित यादव भल्लू,मयाराम सहित बड़ी संख्या में पार्टी के नेता, पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।