चुनाव से पहले सुपरफास्ट हुई तबादला एक्सप्रेस, अयोध्या के चार सीओ समेत 38 इंस्पेक्टरों का तबादला

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर पुलिस विभाग में तबादलों का दौर तेज हो गया है। चुनाव की घोषणा से पहले पुलिस महकमे ने अपनी प्रशासनिक तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में पुलिस मुख्यालय ने जनपद के चार पुलिस उपाधीक्षकों और डीआईजी ने 38 निरीक्षकों का गैरजनपद तबादला किया है। अयोध्या परिक्षेत्र के कुल 150 निरीक्षकों को दूसरे जनपदों में भेजा गया है। तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुके निरीक्षकों को स्थानांतरित किया गया है।

पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले में मिल्कीपुर के सीओ पीयूष को गोरखपुर, सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी को गोरखपुर और सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी को हरदोई भेजा गया है। वहीं, सुनील कुमार सिंह का तबादला गोंडा किया गया है।

जनपद में तैनात निरीक्षकों में मणिशंकर तिवारी को बाराबंकी, जितेंद्र प्रताप सिंह को अंबेडकरनगर, देवेंद्र प्रसाद पांडेय को अमेठी, धर्मेंद्र प्रताप सिंह को अंबेडकरनगर, देवनाथ प्रसाद को सुल्तानपुर, सुरेंद्र कुमार को अंबेडकरनगर, राजेश कुमार राय को सुल्तानपुर, मोहम्मद सोहेल खान को अंबेडकरनगर, राजेश सिंह को बाराबंकी, रविंद्र यादव को सुल्तानपुर, अवधेश सिंह यादव को अंबेडकरनगर, अमरेंद्र बहादुर सिंह को अंबेडकरनगर और सूर्य प्रकाश शुक्ला को बाराबंकी भेजा गया है।

इसी क्रम में रामचंद्र सरोज को अंबेडकरनगर, अवधेश कुमार को अमेठी, जनार्दन सिंह को अमेठी, अजय कुमार यादव को बाराबंकी, रंजीत कुमार को बाराबंकी, रामस्वारथ यादव को बाराबंकी, देवेंद्र सिंह को अंबेडकरनगर, शशिकांत यादव को बाराबंकी, अशोक कुमार यादव को बाराबंकी, संतोष कुमार यादव को अमेठी, पंकज कुमार सिंह को अंबेडकरनगर और मोहम्मद अली अब्बास खान को अंबेडकरनगर स्थानांतरित किया गया है।

इसके अलावा संजय मौर्य को बाराबंकी, सुमित श्रीवास्तव को अंबेडकरनगर, अश्विनी कुमार पांडेय को बाराबंकी, आशीष चंद्र त्रिपाठी को सुल्तानपुर, लालचंद सरोज को बाराबंकी, संदीप कुमार सिंह को बाराबंकी, संजीव कुमार सिंह को सुल्तानपुर, अभिमन्यु शुक्ला को अंबेडकरनगर, संतोष कुमार सिंह को बाराबंकी और राधेश्याम सिंह को अमेठी भेजा गया है। वहीं, गौरी शंकर पाल और हरीश कुमार यादव का तबादला अमेठी तथा प्रभावती का सुल्तानपुर किया गया है।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya