नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का किया जाएगा प्रयास : अंजू यादव
गोसाईगंज, अयोध्या। नगर पंचायत गोसाईगंज में शासन द्वारा अतिरिक्त प्रभारी के रूप में नियुक्त नगर पंचायत बीकापुर की ईओ अंजू यादव ने सोमवार को नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. विजयलक्ष्मी जायसवाल के समक्ष अपना कार्यभार ग्रहण किया।
इसके पूर्व चेयरमैन डॉ. विजयलक्ष्मी जायसवाल ने ईओ अंजू यादव का स्वागत करते हुए नगर पंचायत के विकास कार्यों, साफ-सफाई, जनसुविधाओं एवं नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण को प्राथमिकता देने की अपेक्षा व्यक्त की। ईओ अंजू यादव ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप नगर पंचायत क्षेत्र में विकास एवं जनहित से जुड़े कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जाएगा तथा नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।