अयोध्या। कोतवाली नगर पुलिस ने कूटरचना एवं जालसाजी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसका जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण करवा चालान किया है।
सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि गोमतीनगर, लखनऊ पूर्वी कमिश्नरेट निवासी पीड़ित की तहरीर पर 14 जुलाई को कोतवाली नगर में कूटरचना व जालसाजी का मामला दर्ज किया गया था। दर्ज मामले की विवेचना में जुटे निरीक्षक प्रदीप कुमार यादव की पुलिस टीम ने आरोपी शुभम गुप्ता उर्फ शिव्वू (35 वर्ष) निवासी स्माइलगंज साहबगंज कोतवाली नगर को साहबगंज क्षेत्र में रामपथ मार्ग पर सड़क किनारे से गिरफ्तार किया है।
इसके खिलाफ कोतवाली नगर में पहले से वर्ष 2018 और 2022 के बीच विद्युत चोरी,वर्ष 2024 में सार्वजनिक जुआ अधिनियम का मामला तथा वर्ष 2025 और 2026 में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज मिली है।
दो का पुलिस ने कराया मेडिकल
अयोध्या। जनपद पुलिस में दो अलग-अलग मामलों में मंगलवार को एक महिला समेत दो का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया है।
जिला अस्पताल प्रशासन का कहना है कि लापरवाही कर दूसरे की जान सांसत में डालने के आरोप में इनायत नगर थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के कुचेरा बाजार निवासी युवा के विवेक पाठक पुत्र स्वर्गीय घनश्याम का मेडिकल परीक्षण कराया है।
वही नगर कोतवाली पुलिस ने मारपीट के मामले में खुर्दाबाद साहब गंज निवासी विवाहित 40 वर्षीय मीना देवी पत्नी संजीव कुमार और पप्पू का मेडिकल परीक्षण कराया है। इस मारपीट के मामले में शिकायत पर मारपीट, गाली गलौज,धमकी, हमला कर गंभीर रूप से घायल करने और महिला संबंधी अपराध की धारा में रिपोर्ट पंजीकृत कर तहकीकात शुरू की है।