-साकेत महाविद्यालय छात्रसंघ भवन पर मनाई गयी पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद वर्मा की 20वीं पुण्यतिथि
अयोध्या। मंगलवार को साकेत महाविद्यालय छात्रसंघ भवन पर पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद वर्मा की 20वीं पुण्यतिथि के अवसर पर उनके परिवार सहित बड़ी संख्या में छात्र नेताओं और पूर्व पदाधिकारियों ने साकेत महाविद्यालय के छात्र संघ भवन पर पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय ठाकुर प्रसाद वर्मा की 20वीं पुण्य के अवसर पर उपस्थित होकर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए याद किया। शोक सभा में कार्यक्रम के आयोजन पूर्व छात्र नेता अरुण प्रकाश वर्मा बब्लू के द्वारा किया गया। जिसका संचालन पूर्व छात्र नेता दिग्विजय पटेल ने किया।
इस अवसर पर योगेन्द्र वर्मा प्रधान ने उनके साथ बिताए हुए पल और संघर्षों को याद करते हुए अपनी बात कही। पूर्व छात्र नेता सूर्यभान वर्मा ने किए गए संघर्षाे के बारे में चर्चा किया। पूर्व छात्र नेता और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता दिनेश यादव ने स्वर्गीय वर्मा जी को दूरदर्शी नेता बताया, पूर्व छात्र नेता और वर्तमान प्रधान अनूप वर्मा ने उनकी वीरता और कार्यों की सराहना की।मेयर प्रत्याशी रहे गिरीश वर्मा ने स्वर्गीय ठाकुर प्रसाद वर्मा को क्रांतिकारी छात्र नेता बताते हुए समाज का रहनुमा बताया।
प्रज्ञा मेडिकल सेंटर के संचालक डा. माता प्रसाद वर्मा ने उनके निजी संबंध हो को साझा करते हुए अपनी बात कही। छात्र नेता शिवांशु तिवारी ने उनके कृतित्व और व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए योगदान को याद किया। सुरेंद्र वर्मा एवं राम शंकर वर्मा ने स्व. वर्मा को एक निर्भीक और निडर साथी बताया। कार्यक्रम में राम बक्श वर्मा, विवेक पटेल, सौरभ यादव, उमा शंकर वर्मा, प्रमोद वर्मा, प्रभात वर्मा, विनेश वर्मा, राम दरश वर्मा, दिलीप वर्मा, पवन वर्मा, मन्टू वर्मा, संतोष वर्मा, आलोक पटेल, सुभाष पटेल, पंकज कुमार, अजय वर्मा, अजय यादव आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में पूर्व छात्र नेता और शिक्षक नेता अरुण प्रकाश वर्मा बब्लू ने आए हुए सभी प्रबुद्ध जनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए आभार जताया और कहा कि जिस तरह से अनवरत 20 वर्षों से उनके शोक सभा का आयोजन होता रहा है।जो निरन्तर जारी रहेगा। जिससे आने वाली पीढ़ी व्यक्तित्व से प्रेरणा लेकर देश और समाज को बेहतर बनाने में अपना योगदान देते रहें।