चोरी की लोहे की तिजोरी बरामद, तीन गिरफ्तार

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। कैण्ट थाना पुलिस ने चोरी की लोहे की तिजोरी के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। वारदात में प्रयुक्त चार वाहन भी बरामद किया है। सभी का मेडिकल परीक्षण करवा चालान किया है।प्रकरण में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

पुलिस कार्यालय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी प्रभारी निरीक्षक थाना कैण्ट संदीप कुमार सिंह की पुलिस टीम ने मऊशिवाला से गद्दोपुर की तरफ जाने वाले नहर की पुलिया के पास से अभिषेक सिंह निवासी बोधारी थाना हैदरगंज,अवनीश कुमार सिंह उर्फ शौर्य प्रताप सिंह उर्फ अवधेश सिंह निवासी रामनगर कोतवाली बीकापुर और अरविंद निषाद निवासी बोधारी थाना हैदरगंज को गिरफ्तार किया है।

इनके पास से पुलिस ने चुराई गई लोहे की एक कैश चेस्ट तथा वारदात में प्रयुक्त सुजुकी सियाज कार,महिन्द्रा पिकअप तथा दो मोटरसाइकिल बरामद हुई है। आरोपियों से पूछताछ के आए तथ्य के आधार पर अमानत में खयानत तथा बरामदगी की धारा बढ़ा तीनों का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण करवा चालान किया है।

मामले में दी गई शिकायत में सरयू नहर कालोनी सिविल लाइन स्थित अधिशासी अभियन्ता लिफ्ट सिचाई खण्ड कार्यालय के अवर अभियन्ता (मुख्यालय) लिफ्ट सिंचाई खण्ड अयोध्या प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव का कहना है कि विभागीय धनराशि के रखरखाव के लिए कई वर्ष पूर्व विभाग की ओर से कैशियर कमरे में लोहे की एक मजबूत और वजनी तिजोरी स्थापित कराई गई थी। कोई लोहे की तिजोरी को खोदकर कार्यालय से उठा ले गया।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya