रात के समय पानी पीना युवक के लिए पड़ गया भारी

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

– पानी के साथ एक जीवित बीटल (कीट) शरीर के भीतर पहुंच गया , जिसके कारण गंभीर परेशानी हो रही थी

अयोध्या। रात के समय पानी पीना एक युवक के लिए भारी पड़ गया। घर में रखे गिलास से पानी पीते ही 28 वर्षीय युवक अचानक गला पकड़कर तड़पने लगा और उसकी हालत तेजी से बिगड़ने लगी। परिजन घबराकर उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के दौरान चौंकाने वाला खुलासा किया। पता चला कि पानी के साथ एक जीवित बीटल (कीट) उसके शरीर के भीतर पहुंच गया था, जिसके कारण उसे गंभीर परेशानी हो रही थी।

इमरजेंसी ओपीडी में तैनात चिकित्सक डॉ. वीरेंद्र वर्मा ने तत्काल गैस्ट्रिक लवाज की प्रक्रिया अपनाई। इस दौरान नाक के रास्ते पेट तक नली पहुंचाकर पानी डाला गया और उल्टी कराई गई। चिकित्सकीय प्रयास सफल रहे और करीब दो सेंटीमीटर लंबा बीटल बाहर निकल आया। कीट निकलते ही युवक को राहत महसूस हुई और उसकी स्थिति सामान्य होने लगी। चिकित्सकों के अनुसार समय रहते अस्पताल पहुंचने और सही उपचार मिलने से किसी बड़ी अनहोनी को टाला जा सका। यह घटना लोगों को खुले में रखे पानी और खाद्य पदार्थों के प्रति सतर्क रहने का संदेश भी देती है।

इसे भी पढ़े  वामा सारथी ने आयोजित किया चिकित्सा शिविर  
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya