धूमधाम से मनाया गया सपा प्रमुख अखिलेश यादव का जन्मदिन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-पौधरोपण, दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य की कामना, केक काटकर मनाया उत्सव, हजारों जरूरतमंदों को कराया भोजन


अयोध्या। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन बुधवार को रामनगरी अयोध्या में सेवा, समर्पण और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने विभिन्न सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित कर उनके दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। नि. सपा जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव के नेतृत्व में डॉ. लोहिया इंटर कॉलेज, शेरपुर-खपरैला बाजार में बृहद पौधरोपण अभियान चलाया गया।

इसके बाद समाजवादी पार्टी कार्यालय लोहिया भवन, गुलाबबाड़ी में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सपा नि0 जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीरामचंद्र जी घर में चढ़ावें की हुई डकैती को सबसे पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने खुलासा कराया जिससे भगवान राम के में हो रही चढ़ावें की लूट बंद हुई और अयोध्या वासियों तथा सपा के कार्यकर्ता, नेता व पदाधिकारियों ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के स्वस्थ, दीर्घ एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना की। और भारतीय जनता पार्टी की बुद्धि की शुद्धि के लिए यज्ञ किया गया जिससे राम के घर में पड़ रही डकैती चढ़ावा पर लूट डकैती बंद हो जाए और भारतीय जनता पार्टी को होश आए उनकी बुद्धि सही से काम करे।

जन्मदिन के उपलक्ष्य में अम्मा की रसोई के माध्यम से हजारों जरूरतमंदों को भोजन कराया गया। वहीं पार्टी कार्यालय में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जन्मदिन मनाया तथा मिठाई बांटकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने कहा कि अखिलेश यादव सामाजिक न्याय, विकास और लोकतांत्रिक मूल्यों के सशक्त प्रहरी हैं तथा उनके नेतृत्व में समाजवादी विचारधारा लगातार मजबूत हो रही है।

सपा के निवर्तमान प्रवक्ता लवलेश पांडेय ने बताया कि इस अवसर पर पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव, जिला महासचिव बख्तियार खान, जिला उपाध्यक्ष आकिब खान, बाबूराम गोंड, रामकरण यादव, शिवकुमार यादव, गोविंद विश्वकर्मा, अंसार अहमद, सीताराम यादव, वसी हैदर गुड्डू, राकेश चौरसिया, रामबरन यादव, जितेंद्र यादव, जुनैद खान, विशाल यादव, जगराम यादव, पूजा वर्मा, हरिकिशन यादव श्पिंटूश्, अवनीश विश्वकर्मा, अमन यादव, सोनू विश्वकर्मा,अखंड यादव,जय सिंह राणा, चौधरी राकेश राणा एडवोकेट, शशीनंद एडवोकेट, वीरेंद्र यादव एडवोकेट, शिव यादव एडवोकेट सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

सोहावल तहसील क्षेत्र के हरिनारायण सिंह शिक्षण संस्थान डेरा मूसी में सपा नेता राघवेंद्र प्रताप सिंह अनूप की अगुवाई में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर केक काटकर धूमधाम से मनाया गया। कार्यकर्ताओं की हजारों की भीड़ में बीते मंगलवार को दो महिलाओं के साथ तीन किशोरियों की नदी में डूबने की दर्दनाक घटना का असर दिखाई दिया। सभी ने दो मिनट का मौन रखते हुए केक काटने के बाद सपा के वरिष्ठ नेता अनूप सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि मौजूदा सरकार युवाओं को बेरोजगार करने तथा विकास के नाम पर थोथी कहानियां गढ़कर वाहवाही लूट रही है। जनता भली भांति समझ रही है। जनता के बीच 24 गुणे 7 दिन सेवा करने का मौका मिला। जिसका फायदा 2027 के विधानसभा चुनाव में दिखाई देगा। बीकापुर का सपा का विधायक ही नहीं सरकार भी सपा की बनने जा रही है। सरकार बनते ही ठप्प सभी विकास के कार्य को शुरु कर आदर्श बीकापुर विधानसभा बनाने का काम हमारा होगा।वर्षों से विकास कार्य के लिए तरस रही धरती विकास चाहती है। जुमले बाजों से मुक्त कराने का समय आ गया है।

इसे भी पढ़े  कांग्रेससियों ने टेढ़ी बाजार चौराहे पर किया प्रदर्शन

विगत माह में सरयू नदी में एक दर्जन लोगों की डूबने से मौत हुई। प्रदेश सरकार ने गांव के किनारे बैरीकेटिंग कराई होती तो हुई आकस्मिक मौत से बचाया जा सकता था। लेकिन दिशा हीन सरकार और उसके विधायक के कारण ऐसा संभव नहीं हो सका।पार्टी में विरोधियों पर तीखा हमला करते हुए कहा कि कुछ लोग ऐसे भी हैं कि चुनाव के दौरान तो विधानसभा में दिखाई देते हैं। चुनाव हुआ और गायब। ऐसा हमारा कभी संस्कार नहीं रहा। राजनीति सेवा भाव के लिए करता हूं।व्यापार के लिए नहीं। सिविल इंजीनियरिंग करने के बाद भी सेवा कर रहा हूं।

आज प्रदेश के साथ बीकापुर की जनता सपा की सरकार बनाने को बेताब है।केक काटने के बाद परिसर में पौध रोपण किया। इस मौके पर अधिवक्ता दीपक सिंह,विजय प्रताप सिंह, महेन्द्र सिंह, झनमन सिंह, राम सूरत यादव, आशीष तिवारी,अनिल सिंह,शत्रोहन यादव,हरिश्चन्द्र वर्मा, रानू सिंह, विकास वर्मा,बंटी खान, अरशद आलम मोनू,गोविंद रावत, राम चंद्र रावत, अनीस अंसारी, करिया सिंह, विनोद गोस्वामी, परशुराम गोस्वामी, बाबा राम दीन यादव, माता फेर तिवारी आदि सहित हजारों की संख्या में सपा कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन पर 151 बच्चियों साइकिल व बैग देकर किया सम्मानित

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन व नि0 महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने अयोध्या विधानसभा व महानगर के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें दीर्घायु होने की कामना की इस मौके पर पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन के आवास कृष्णापुर रसूलाबाद में पूर्व मंत्री पवन ने बच्चियों को 151 साइकिल एवं बैग वितरित कर श्री अखिलेश यादव के दीर्घायु होने की ईश्वर से कामना की, चौक में महानगर कमेटी अयोध्या अध्यक्ष के नेतृत्व में मजदूरों को मिठाई वितरित की,

इसे भी पढ़े  राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण में आरोपियों का मुकदमा नहीं लड़ेंगे अयोध्या बार के अधिवक्ता

सपा महानगर कार्यालय लोहिया भवन पर पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन व निवमहानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव, महासचिव हामीद जाफर मीसम व उपाध्यक्ष श्रीचद यादव व पार्टी के पदाधिकारी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया गया, पार्टी कार्यालय पर वृक्षारोपण किया गया, इस मौके पर पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने कहा अखिलेश यादव के शासनकाल में लैपटॉप,कन्या विद्याधन, बेरोजगारी भत्ता, आदि सभी योजनाएं आज भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में बंद कर दी गई हैं उन्होंने कहा आज भाजपा के शासन में प्रदेश की जनता किसान नौजवान व्यापारी सभी वर्ग परेशान है गरीबों की सारी योजनाएं बंद कर दी गई है

उन्होंने कहा की यही नौजवान किसान बेरोजगार व्यापारी प्रदेश में खुशहाली और अमन चौन के लिए 2027 में भाजपा को प्रदेश से सत्ता से हटाकर श्री अखिलेश यादव की सरकार बनाएंगे, मुख्य अतिथि वीरेंद्र कुमार त्रिपाठी (पूर्व प्रधानाचार्य श्याम सुंदर सरस्वती इंटर कालेज) ने कहा कि पहले वेतन सीधे वेतन खाते में नहीं आता था.लेकिन नेताजी मुलायम सिंह यादव जी मुख्यमंत्री जब मुख्यमंत्री थे तो मैंने जब नेताजी के सामने बात रखी तो उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इसको कर दो तो अधिकारियों ने कहा कि ये सम्भव नहीं है उसपर नेता जी कहा कि सरकार में आप है कि हम है उसके बात तुरंत व्यस्था बनी उसके बाद से वेतन सीधे खाते में आने लगा, र्निवमहानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने कहा आज भाजपा के शासन में सभी परीक्षाओं के पेपर लीक हो जा रहे हैं सरकार नौजवानों को नौकरी देना नहीं चाहती उन्होंने कहा प्रदेश में होने वाले चुनाव में यही नौजवान और बेरोजगार भाजपा को सत्ता से हटाकर श्री अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाएगी, महासचिव हामीद जाफर मीसम ने कहा राष्ट्रीय अध्यक्ष जी जन्मदिन पूरे प्रदेश में मनाया जा रहा है अयोध्या में सभी कार्यकर्ता उत्साहित है,

इस जन्मदिन पर यही दुआ है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पुनः मुख्यमंत्री बने जिससे इस प्रदेश में फिर से आपसी भाईचारा कायम हो,इस मौके पर नि0 महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव, महासचिव हामिद जाफर मीसम प्रदेश सचिव राम अचल यादव,उपाध्यक्ष श्रीचंद यादव, अयोध्या विधानसभा अध्यक्ष रक्षा राम यादव, मंजीत यादव,आशीष वर्मा, जगदीश यादव, गोपीनाथ वर्मा, तरजीह गौड़, अपर्णा जयसवाल, सीमा यादव, सीमा पासी, लाल बहादुर शुक्ला, राजेश कोरी, आशीष वर्मा, जगदीश यादव गोपीनाथ वर्मा शिवकुमार यादव, पंकज शर्मा, जगन्नाथ यादव वीरेंद्र गौतम राजबली यादव, सुरेंद्र यादव, सूरज वर्मा, वंशराज चौरसिया, राम भवनयादव, शैलेंद्र तिवारी डब्बू, नंदकुमार यादव, रामलाल, अनिल यादव, लल्लन पासवान, हरिशंकर तिवारी, राकेश पांडे, राम शंकर वर्मा, राम अजोर यादव, शिवांशु तिवारी नूर बाबू, सुशील कुमार, दान बहादुर सिंह,गंगाराम कनौजिया, शिवबरन यादव डॉ घनश्याम यादव शमशेर यादव, सुनील तिवारी राजनाथ यादव राम नेवल पाल, शैलेंद्र श्रीवास्तव, शालिगराम मौर्य, साधुराम यादव, नारायण प्रभु, राकेश पांडे पूनम गुप्ता, निशा खान, औरंगजेब फरीद कुरैशी,सूबेदार यादव, मनजीत सिंह, राजेश यादव, मनीष सिंह, राजेश कोरी, अवनीश प्रताप सिंह, शाहबाज लकी आदि लोग मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  राम मंदिर चढावा चोरी में गिरफ्तार आरोपी के कमरे से मिला ‘रामराज्य कोष’ का बक्सा

रक्तदान कर मनाया अखिलेश यादव व जयशंकर पाण्डेय का जन्मदिन


समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तथा अयोध्या के पूर्व विधायक दादा जयशंकर पांडेय के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में जिला अस्पताल में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर का नेतृत्व ब्लडमैन की उर्फीयत से मशहूर डॉ आशीष पांडे दीपू ने किया, जिसमें अयोध्या सहित आसपास के जनपदों से आए सैकड़ों युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। रक्तदान शिविर के दौरान एक जरूरतमंद युवक, जो अस्पताल में रक्त के लिए भटक रहा था, उसे तत्काल रक्त उपलब्ध कराया गया।

इस मानवीय पहल की उपस्थित लोगों ने सराहा। ब्लडमैन डॉ आशीष पांडेय दीपू ने कहा कि अखिलेश यादव युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं और उनके विचारों से प्रेरित होकर युवा समाजसेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। वहीं पूर्व विधायक दादा जयशंकर पाण्डेय ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा गरीब, पिछड़े, वंचित एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए प्रतिबद्ध रही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिवस पर रक्तदान जैसे सेवा कार्य का आयोजन समाज के प्रति जिम्मेदारी का प्रतीक है।

उन्होंने रक्तदान करने वाले सभी युवाओं का आभार व्यक्त करते हुए उनके इस मानवीय योगदान की सराहना की।रक्तदान शिविर में प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ राजेश सिंह ने उपस्थित होकर रक्तदाताओं को प्रोत्साहित कियौ रक्तदान शिविर का उद्घाटन अयोध्या महानगर के पूर्व अध्यक्ष कमर राईन और प्रदेश कार्यकरणी सदस्य इंद्रपाल यादव, मो असलम, दान बहादुर सिंह ने किया। रक्तदान शिविर में भूपेन्द्र पाण्डेय,रि पी.सी.एस इसहाक खा, मो साहिल, अवनीश मिश्रा,वकार अहमद,वीरेश पाण्डेय,मो अपील बबलू, सर्वजीत यादव छोटू पार्षद, अभिनव चतुर्वेदी, विपिन यादव, देश दीपक यादव,पवन यादव, दिनेश वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya