-अशफाक उल्ला खां मेमोरियल शहीद शोध संस्थान ने वर्ष 2026 में माटी रतन सम्मान पाने वाले लोगों के नामों की किया घोषणा

अयोध्या। अशफाक उल्ला खां मेमोरियल शहीद शोध संस्थान ने वर्ष 2026 में माटी रतन सम्मान पाने वाले लोगों के नामों की घोषणा कर दिया है। रविवार को संस्थान के प्रबंध निदेशक सूर्यकान्त पाण्डेय ने अवंतिका होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष माटी रतन सम्मान के लिए जिन तीन लोगों का चयन किया गया है उनमें लखनऊ के वीरेन्द्र सारंग (हिन्दी), दिल्ली की डॉ. सय्यद मुबीन ज़ेहरा (उर्दू) और गाजियाबाद के अभिषेक उपाध्याय (पत्रकार) का नाम शामिल है।
उन्होंने बताया कि इन तीनों हस्तियों को समाज, साहित्य, शिक्षा और पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। संस्थान हर वर्ष देश की माटी से जुड़े ऐसे लोगों को सम्मानित करता है, जिन्होंने अपने कार्य से समाज को नई दिशा दी है। श्री पाण्डेय ने बताया कि सम्मान समारोह काकोरी एक्शन के शहीदों के शहादत दिवस 19 दिसंबर को प्रदान किया जाएगा। इसी दिन शांति सिंह स्मृति छात्रवृत्ति व राम सागर यादव स्मृति छात्रवृत्ति भी दी जाएगी। इसके लिए गुरुकुल, यतीम खाना तथा मूकबधिर विद्यालय के एक-एक छात्र का चयन किया गया है।
संस्थान के प्रबंध निदेशक ने बताया कि शहीद दिवस पर डा शैलेश पाण्डेय स्मृति सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता तथा गीता पाण्डेय स्मृति निबंध प्रतियोगिता का आयोजन 17 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले छात्रों को नकद पुरस्कार तथा प्रसस्ति पत्र दिया जाएगा। समारोह में संस्थान के पदाधिकारी, साहित्यकार, समाजसेवी और गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे। प्रेसवार्ता के दौरान लड्डू लाल यादव, दान बहादुर सिंह, जुनैद अहमद, राजा पांडेय, विश्व प्रताप सिंह, आशाराम जागरथ, जफ़र इकबाल अब्दुल रहमान व अन्य मौजूद रहे।