-कुलपति ने विजेता छात्र-छात्राओं में वितरित किया मेडल एवं प्रमाण पत्र
अयोध्या]आचार्य नरेंद्र कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्व विद्यालय कुमारगंज में 28 वें दीक्षांत समारोह की तैयारी जोर-जोर से शुरू हो गई हैं। कुलाधिपति के निर्देश पर विश्वविद्यालय परिसर स्थित अटल बिहारी क्रीडा स्थल पर दो दिवसीय पारंपरिक खेलों का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत बालक बालिका वर्ग में कबड्डी, खो खो, बोरी दौड़ व लंगडी दौड़ तथा केवल बालक वर्ग में गुल्ली डंडा एवं कंचा खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।
बुधवार को दो दिवसीय पारंपरिक खेल प्रतियोगिता का समापन हुआ। समापन कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान अर्जित करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए। उन्होंने प्रतियोगिता में शामिल होने वाले खिलाड़ी छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन किया।
इस मौके पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ डी नियोगी, सह अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ एस पी सिंह, प्रभारी अधिकारी क्रीडा डा.आर के आनंद, डॉ जसवंत सिंह, डॉ के एम सिंह क्रीडा शिक्षक डॉ देव नारायण, डॉ नवीन कुमार सिंह डॉ विभा परिहार एवं डॉ ज्योति सहित प्रतिभागी छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।