आलाधिकारियों ने रैन बसेरों का किया निरीक्षण

by Next Khabar Team
1 minutes read
A+A-
Reset

-जरूरतमंदो को वितरित किया कंबल


अयोध्या। मण्डलायुक्त गौरव दयाल ने मंगलवार देर रात्रि अयोध्या मेयर महंत गिरीशपति त्रिपाठी, नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तथा जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) महेंद्र कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी सदर विकास दुबे के साथ अयोध्या में आने वाले श्रद्धालुओं को ठंड से बचाने के लिए नगर निगम अयोध्या व प्रशासन द्वारा की गई तैयारियों का भौतिक निरीक्षण किया गया। अधिकारियों द्वारा रैन बसेरा निरीक्षण के दौरान यहां पर ठहरे नागरिकों से व्यवस्थाओं के सम्बंध में जानकारी प्राप्त करते हुए जरूरतमंदो को कंबल भी वितरित किया।

रैन बसेरे के साथ जल रहे अलाव का निरीक्षण भी किया गया तथा नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि पर्यटकों की संख्या को देखते हुये अलाव की संख्या बढ़ायी जाय तथा अभियान चलाकर रात्रि में बाहर सो रहे लोगों को रैन बसेरो तक पहुंचाया जाय।

जिलाधिकारी द्वारा अयोध्या स्थित विभिन्न घाटों, रामघाट लक्ष्मणघाट, नयाघाट व रामपैड़ी का भी निरीक्षण किया गया। जहां पर लोगों से वार्ता किया गया तथा सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि पोलो पर बन्द पड़ी लाइटों को अबिलम्ब ठीक कराया जाय तथा अलावा की संख्या बढ़ाया जाय तथा साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाय।

इसे भी पढ़े  तीर्थयात्रियों को मिलेगी मदद, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के दरवाजे

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya