सोहावल-अयोध्या। रौनाही थाना क्षेत्र में वृहस्पतिवार से गायब बताए जा रहे डिलीवरी व्वाय का शव शुक्रवार की शाम काली पुरवा कोला शरीफ के पास एक माइनर में मिला।
मौके पर पहुंची पुलिस ने इसकी पहचान अर्थर के कुर्मी पुरवा निवासी धर्मेंद्र वर्मा के रूप में की है।रौनाही थाना प्रभारी रतन शर्मा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
बुजुर्ग मृत घोषित,शव ले गए परिजन
अयोध्या। शुक्रवार की सुबह एक बुजुर्ग को जिला अस्पताल ले जाने पर इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। शव को मोर्चरी में रखवा पोस्टमार्टम के लिए मेमो नगर कोतवाली भेजवाया जा रहा था कि परिजनों लेकर चले गए मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है।
जिला अस्पताल प्रशासन का कहना है कि सुबह 8रू30 बजे कुमारगंज थाना क्षेत्र के सरूरपुर गांव निवासी 68 वर्ष में अब्दुल गफूर खुद स्वर्गीय मोहम्मद अमीन को जिला अस्पताल लाया गया था। उसको उसका बेटा मुन्ना खान लेकर आया था। प्रशिक्षण में पता चला कि बुजुर्ग की पहले ही मौत हो चुकी है। मृत घोषित किए जाने के बाद परिजन शव को लेकर चले गए। इस आशय का मेमो नगर कोतवाली पुलिस को भिजवाया गया है।