एसडीएम और सीओ ने बाइक से किया भ्रमण, नवरात्रि पर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-पुलिस फोर्स के साथ खंडासा, अमानीगंज समेत कई बाजारों में की पेट्रोलिंग, लोगों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा

मिल्कीपुर। शारदीय नवरात्रि के अवसर पर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रविवार शाम उपजिलाधिकारी मिल्कीपुर पवन कुमार शर्मा एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी पीयूष ने बाइक से भ्रमण किया। इस दौरान अधिकारियों ने खंडासा थाना क्षेत्र के विभिन्न बाजारों और प्रमुख स्थानों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

उपजिलाधिकारी पवन कुमार शर्मा और पुलिस क्षेत्राधिकारी पीयूष ने थानाध्यक्ष खंडासा कमलेश सरोज तथा पुलिस फोर्स के साथ बाइक से पेट्रोलिंग की। अधिकारियों ने खंडासा बाजार, अमानीगंज बाजार, अमरगंज, रामनगर, अमावास सूफी और गदुरही बाजार सहित विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया। इस दौरान पुलिस टीम ने क्षेत्र की स्थिति का जायजा लेते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।

नवरात्रि के दौरान क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर दुर्गा पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुट रही है। ऐसे में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने, शांति व्यवस्था बनाए रखने और लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से प्रशासन एवं पुलिस की ओर से सतर्कता बरती जा रही है। अधिकारियों ने क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपनी सक्रियता का संदेश दिया।

बाइक से की गई पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस बल की मौजूदगी से बाजारों और प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में भरोसा मजबूत हुआ। प्रशासन और पुलिस का उद्देश्य नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना तथा त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना है।

इसे भी पढ़े  निर्माणाधीन 84 कोसी परिक्रमा मार्ग के पुल निर्माण के दौरान हादसा, मजदूर की मौत

इस दौरान थानाध्यक्ष खंडासा कमलेश सरोज सहित पुलिस फोर्स मौजूद रही।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya